{"_id":"623a27f84375d6073e0dfa89","slug":"wife-and-lover-had-committed-murder-together-both-were-sent-to-jail-city-office-news-ali287605274","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों भेजे गए जेल
विज्ञापन
सासनी गेट क्षेत्र की भुजपुरा मदीना कॉलोनी में मजदूर युवक की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस जांच में नया मोड़ आया। युवक की मौत नहीं, बल्कि उसे शराब में केमिकल पिलाकर मौत के घाट उतारा गया था। इस कांड को अंजाम दिया खुद युवक की पत्नी व उसके प्रेमी ने दिया था। पूछताछ में खुलासा होने पर पुलिस ने दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर सासनी गेट पंकज मिश्रा के अनुसार, सोमवार सुबह 32 वर्षीय इस्लाम खां की संदिग्ध हालत में लाश उसके घर में मिली थी। परिवार को पहले से ही पत्नी पर संदेह था। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर कुछ खरोंच जैसी चोटों के निशान पाए गए, जबकि मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया। इसी बीच इस्लाम के भाई शाहिद ने हत्या की तहरीर दे दी। पुलिस ने इस्लाम की पत्नी मेहरुन निशा को थाने बुलाकर पूछताछ की तो वह धीरे-धीरे सच उगलने लगी। उसके बयान के आधार पर इस्लाम के रिश्तेदार मूल रूप से हाथरस के सिद्धार्थ नगर हाल मदीना कॉलोनी निवासी तालिब को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने स्वीकारा कि तालिब इस्लाम के साथ ही मूर्ति पॉलिश करने की मजदूरी करता था। उसी के पास रहता था। पिछले करीब डेढ़ साल से दोनों में प्रेम संबंध थे और शादी करना चाहते थे। मगर इस्लाम इसका विरोध करता था। इसी के चलते तीन बच्चों की मां व तालिब ने मिलकर प्लान बनाया कि क्यों न उसे रास्ते से हटा दिया जाए। होली पर वह मूर्ति पॉलिश का केमिकल अपने साथ ले आया। फिर अंग्रेजी शराब का क्वार्टर खरीदा और घटना वाली रात उसे शराब में केमिकल मिलाकर पिला दिया, जिससे इस्लाम की मौत हो गई। इस आधार पर दोनों को जेल भेज दिया गया। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ व जांच में उजागर हुआ है कि तालिब महिला व उसके बच्चों पर रुपये भी खर्च करता था। यह बात इलाके में आम थी।
-
फिलहाल बच्चे परिवार के पास
एक तरफ पिता की मौत हो गई और मां को जेल भेजा गया है। इसलिए उसके तीनों बच्चे फिलहाल परिवार के पास हैं। बाकी बच्चों को लेकर भविष्य में न्यायालय स्तर से कोई भी निर्णय लिया जा सकता है।