फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   wife along with her lover murdered her husband

फिर रिश्तों का कत्ल: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, हाथ बांध पेट पर वार, डाला तेजाब, पत्नी पकड़ी

Mon, 04 Aug 2025 10:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 10:54 AM IST
सार

पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती थी, पति इस का विरोध करता था। घटना वाले दिन उसने पति के घर से निकलने की सूचना अपने दानिश को दी थी।

विज्ञापन
wife along with her lover murdered her husband
मृतक यूसुफ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के छर्रा अंतर्गत गांव धनसारी निवासी यूसुफ की हत्या उसकी पत्नी तबस्सुम ने ही प्रेमी दानिश से मिलकर कराई थी। इसका खुलासा पत्नी को हिरासत में लेकर की गई पुलिस की पूछताछ में हुआ है। पुलिस प्रेमी और उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


गत 29 जुलाई से लापता यूसुफ (28) का शव 2 अगस्त को कासगंज के गांव नगला छत्ता में एक बंद पड़े ईंट भट्ठे में मिला था। एसपी देहात अमृत जैन ने 3 अगस्त को बताया कि पुलिस ने पिता भूरे खां की तहरीर पर तबस्सुम, प्रेमी दानिश व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। काॅल डिटेल में पत्नी और प्रेमी के बीच लंबे-लंबे समय तक बातचीत के साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद यूसुफ की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती थी, पति इस का विरोध करता था। घटना वाले दिन उसने पति के घर से निकलने की सूचना अपने दानिश को दी थी। एसपी देहात ने बताया कि नामजद प्रेमी के पकड़े जाने के बाद उसके अन्य साथियों के नामों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कासगंज में पोस्टमार्टम के बाद 3 अगस्त की शाम करीब पांच बजे यूसुफ का शव गांव पहुंचा। परिजनों व ग्रामीणों ने घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छर्रा-कासगंज मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क से हटा दिया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

धनसारी निवासी यूसुफ 29 जुलाई से लापता थे, जिनका शव शनिवार की दोपहर कासगंज जनपद के बिलराम चौकी के गांव नगला छत्ता में एक बंद पड़े ईंट भट्ठे पर पड़ा मिला था।-अमृत जैन, एसपी देहात।

दोनों हाथ बांधे, फिर पेट पर किए धारदार हथियार से वार

यूसुफ के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई। रिपोर्ट और पुलिस के अनुसार पहले उसके दोनों हाथ बांधे गए, फिर पेट पर धारदार हथियार से वार किए गए। पहचान छिपाने के लिए पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया। कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान हुई थी।
परिजन का हंगामा
पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप
यूसुफ के पिता भूरे खां ने बताया कि युसूफ मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। वह 29 जुलाई की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकाला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने छर्रा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यूसुफ की पत्नी तब्बसुम और उसके प्रेमी दानिश ने उसकी हत्या की है।

दानिश ने युसूफ को दिया था काम दिलाने का झांसा
युसूफ के ममेरे भाई मुबीन सैफी ने बताया कि आरोपी दानिश ने युसूफ से काम दिलाने का झांसा देकर दोस्ती कर ली थी। इसके बहाने वह उसके घर आया-जाया करता था। घटना के बाद से उसकी पत्नी तब्बसुम, प्रेमी दानिश और उसके परिजन फरार हैं।

नौ साल पहले हुई थी शादी
भाई मुबीन ने बताया कि युसूफ की 9 साल पहले मड़राक निवासी तब्बसुम से शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं। असलान 6 साल का है और अदनान 4 साल का है। तब्बसुम फोन पर दानिश से बात किया करती थी। इसका यूसुफ विरोध किया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed