{"_id":"69072635e2842e7dd6091fc9","slug":"widow-remarriage-scheme-in-aligarh-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं करा सकी नया जीवन शुरू: पांच साल में हुआ सिर्फ एक पुनर्विवाह, कठिन पात्रता से योजना हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं करा सकी नया जीवन शुरू: पांच साल में हुआ सिर्फ एक पुनर्विवाह, कठिन पात्रता से योजना हुई ठप
Sun, 02 Nov 2025 03:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Nov 2025 03:12 PM IST
सार
अलीगढ़ में विधवा पुनर्विवाह योजना अंतर्गत पांच साल में केवल एक पुनर्विवाह हुआ। यह एकमात्र विवाह भी सन 2021 में हुआ था। उसके बाद से अब तक इस योजना के लिए कोई नया आवेदन ही प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विधवा प्रतीकात्मक
- फोटो : freepik
विस्तार
महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें नया जीवन शुरू करने में मदद देने के उद्देश्य से शुरू की गई विधवा पुनर्विवाह योजना जमीनी स्तर पर लगभग ठप पड़ चुकी है। आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच वर्षों में इस योजना के तहत केवल एक ही विधवा महिला का पुनर्विवाह संपन्न हो पाया है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक, यह एकमात्र विवाह भी सन 2021 में हुआ था। उसके बाद से अब तक इस योजना के लिए कोई नया आवेदन ही प्राप्त नहीं हुआ है। योजना की इस स्थिति का मुख्य कारण इसकी कठिन पात्रता शर्तें मानी जा रही हैं। विभाग के मुताबिक आवेदक की आय तीन लाख रुपये वार्षिक नहीं होनी चाहिए। आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए। विवाह करने वाले किसी भी व्यक्ति पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में कोई आवेदक इस योजना का आया ही नहीं। इसके चलते इस योजना के मद में पैसे की मांग भी नहीं की है। - अजीत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन विज्ञापन