{"_id":"6302888d07db1373264dfbd6","slug":"who-is-responsible-for-potholes-in-city-roads-aligarh-news-ali298613084","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़क के गड्ढों के लिए जिम्मेदार कौन ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़क के गड्ढों के लिए जिम्मेदार कौन ?
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सड़कों में गड्ढे या खुदी सड़कों के कारण दुर्घटना होने पर किसी की मौत होती है तो उस जिले के जिलाधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। यह आदेश केरल हाईकोर्ट ने दिया है। हादसों को रोकने के लिए डीएम को व्यवस्थाएं करनी होंगी। अगर हम अलीगढ़ शहर या जिले की बात करें तो यहां सड़क के गड्ढे किस कदर परेशान कर रहे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपया खर्च हो रहा है। सड़कें खुदी पड़ी हैं या फिर गड्ढे भरे नहीं जा रहे। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां कब और किसकी जिम्मेदारी तय होगी, कब सड़कें दुरुस्त होंगी, कब दुर्घटनाएं रुकेंगी...इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है।
त्योहार पर थिगरी लगाकर की गई खानापूर्ति
त्योहार से पहले अमर उजाला द्वारा सड़कों में गड्ढों का मुद्दा उठाया गया था, उस समय नगर निगम स्तर से बजरी तारकोल डालकर थिगरी लगाने की खानापूर्ति कर दी गई, मगर कुछ सड़कें ऐसी हैं, जो अब मरम्मत या नवनिर्माण मांग रही हैं। मगर किसी का ध्यान नहीं है।
हाल में हुईं दुर्घटनाएं
- रामघाट रोड पर पीएसी के सामने सड़क पर गड्ढे में फिसलने से बाइक सवार निजी कंपनी के कर्मी की मौत।
- एएमयू रोड पर स्मार्ट सिटी हैबिटेट सेंटर के सामने खुदी पड़ी सड़क पर स्कूटी फिसलने से महिला की मौत।
- नगर निगम द्वारा गड्ढा खोदे जाने के कारण महेंद्र नगर में स्कूटी सहित गिरने से दवा व्यापारी की मौत हुई।
यहां की सड़कें हैं बदहाल
- पुलिस कंट्रोल रूम से तस्वीर महल चौराहा, पुलिस लाइन गेट, एएमयू रोड, बस स्टैंड से हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहा आगरा, मथुरा रोड तक, एटा चुंगी चौराहा, बरौला रोड से सारसौल चौराहे से रोडवेज वर्कशॉप, सारसौल चौराहा से बीमा नगर गढ़िया मोड़ तक, मसूदाबाद चौराहा से रघुवीरपुरी रोड, पराग डेयरी के सामने क्वार्सी रामघाट रोड, ओएलएफ संत फिदेलिस स्कूल से किशनपुर तक, आईटीआई रोड पुलिस चौकी से बरौला रोड, घुड़िया बाग स्थित बिजलीघर तक।
विज्ञापन
- केरल हाईकोर्ट का आदेश बिल्कुल सही है। अपने यहां खुदी सड़कों और सड़क पर गड्ढों के चलते आए दिन हादसे होते हैं। समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द गड्ढे भरने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए या अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो। - अनुराग गुप्ता, व्यापारी नेता
- स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं। कुछ मार्ग ऐसे हैं, जिनमें गड्ढे भरे पड़े हैं। केरल हाईकोर्ट की तर्ज पर यहां भी अधिकारियों की जिम्मेदारी व जवाबदेही तय की जाए। तभी सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी। - राजेश सैनी, आप नेता

रामघाट रोड पर गड्ढे।- फोटो : CITY OFFICE