फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Who fired in AMU, incident caught in CCTV

एएमयू में फायरिंग करने वाले फरार, सीसीटीवी में कैद वारदात

Thu, 05 Aug 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Who fired in AMU,  incident caught in CCTV
एएमयू के डक प्वाइंट पर मंगलवार की रात बिहार के युवक को गोली मारने और कई राउंड फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। मगर कदकाठी और हुलिया के आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई है। जिन्हें पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश रही है। मगर सभी घरों से फरार हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो पूर्व में आपराधिक आरोपों में जेल गए हैं। इधर, परिजन हालत गंभीर होने पर घायल युवक को दिल्ली ले गए हैं।
विज्ञापन

वाकया मंगलवार देर रात तका है, जब बिहार के कटिहार का अरमान अली एक दिन पुराने झगड़े में डक प्वाइंट पर घेर लिया था। इस दौरान उसे जमकर पीटा गया और कई राउंड फायरिंग की। इस हमले में एक गोली अरमान के लगी। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं अरमान की तहरीर पर अरशद मलिक, अख्तर मलिक जमालपुर, बाबर जयगंज, सादिक मुरादाबाद , हमजा और फराज हकला हमदर्द नगर पर मुकदमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताते हैं कि घटना के मूल में रंगबाजी से जुड़ा आपसी विवाद समझ में आ रहा है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। कुछ चेहरे साफ नहीं हैं। मगर उन्हें पहचान लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई। मगर वे फरार हैं। तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed