जिधर निकली शोभायात्रा, उधर लगा जाम, बारिश ने काम किया आसान
सार
हल्की बारिश के चलते भीड़ में कमी रही और दहन के बाद जाम जैसी ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।शहर में सुबह पथ संचलन, दोपहर में धम्म शोभायात्रा और दोपहर को ही रावण वध शोभायात्रा व रावण पुतला दहन को लेकर यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। मगर जैसे ही शोभायात्रा शुरू हुई और यह जब जीटी रोड से आर्य समाज के रास्ते आगरा रोड पर आए तो शहर के अंदर भ्रमण करने वाले ऑटो, टेंपो, टिर्री व दोपहिया आदि की वजह से दोनों मार्गों पर जाम लगा। रावण दहन के बाद भीड़ कुछ देर को जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।कड़े रहे सुरक्षा इंतजाम, एसएसपी ने दी बधाई रावण पुतला दहन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए।
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव में तहत निकल रही यात्रा में बारहद्वारी बाजार में प्रस्तुति देते कलाकार । अमर उज?
- फोटो : CITY OFFICE