फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife committed suicide by hanging herself

Aligarh News: रोकने पर भी पति गया मेला देखने, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 14 Mar 2024 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 14 Mar 2024 01:42 AM IST
सार

पति से मेला देखने के लिए पत्नी मना किया, इसके बाद भी वह मेला देखने चला गया। इसी से आहत पत्नी ने छत पर लगी लोहे की सरिया के सहारे साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पति वापस लौटा तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद है। खिड़की से देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ था।

विज्ञापन
Wife committed suicide by hanging herself
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रोकने के बाद भी पति मेला देखने गया तो 20 वर्षीय पत्नी  ऊषा उर्फ पूनम देवी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ऊषा देवी गांव गोसपुर निवासी जाति कुमार को पत्नी थी। 12 मार्च शाम उसने अपने पति से मेला देखने के लिए मना किया था, इसके बाद भी वह मेला देखने चला गया। इसी से आहत ऊषा ने छत पर लगी लोहे की सरिया के सहारे साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


शाम को जाति कुमार वापस लौटा तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद है। खिड़की से देखा तो ऊषा फंदे से लटकी थी। दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इंसपेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed