फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When the cars collided, there was kicking and punching between the two parties.

Aligarh News: कारों के टकराने पर दो पक्षों में चले लात-घूंसे

Thu, 16 Jan 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 16 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
When the cars collided, there was kicking and punching between the two parties.
खेरेश्वर चौराहे पर बुधवार शाम पांच बजे दो कारें टकरा गईं। इस पर दोनों कार सवार लोगों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर पहुंची रोरावर पुलिस को देखकर एक पक्ष कार लेकर भाग निकला। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर एक दरोगा ने फाड़ दी तो हंगामा शुरू हो गया। बाद में पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाते हुए शांत कराया और दूसरी तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनपद कासगंज के गांव मिर्जापुर निवासी वीरेंद्र कुमार के अनुसार वह साथियों सहित कार से नोएडा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। खेरेश्वर चौराहे पर जाम लगा था। पीछे से एक कार उनकी कार से टकरा गई। इस पर वह अपनी कार हटाने लगे। इसी बीच दूसरी कार सवार लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों कार सवार लोगोंं के बीच लात-घूंसे चलने लगे। किसी ने सूचना दी तो रोरावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर एक कार सवार तो भाग निकले।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि वह तहरीर लिख रहे थे तभी दरोगा किरनपाल पहुंचे और तहरीर को छीनकर फाड़ दिया। इस पर वह लोग हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने समझाकर उन्हें शांत कराया और दूसरी तहरीर ली। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed