फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When DM Aligarh drive a tractor

Aligarh News: जब अलीगढ़ के डीएम ने चलाया ट्रैक्टर, तो सब रह गए अचंभित

Fri, 23 Dec 2022 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 06:10 PM IST
सार

अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने  ट्रैक्टर चलाया और सभी को किसान दिवस पर यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति को अपने अन्दर के किसान को जिंदा रखना होगा। इस दौरान 70 किसानों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
When DM  Aligarh drive a tractor
ट्रैक्टर चलाते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह का अंदाज ही निराला है। वह अलग-अलग अंदाज में समय-समय पर संदेश देते रहते हैं। किसान दिवस पर डीएम ने एक किसान की भांति ट्रैक्टर चलाकर सभी को अचंभित तो किया ही, साथ ही सभी को एक संदेश दिया कि हर व्यक्ति को अपने अन्दर के किसान को जिंदा रखना होगा।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित किसान सम्मान दिवस क्वार्सी कृषि फार्म में मनाया गया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि आज खेती-किसानी बैलों से चलकर हल और ट्रैक्टर से होते हुए कम्बाइन और हार्वेस्टर तक पहॅुच गयी है। आपको समय के साथ चलना होगा। परम्परागत खेती के साथ कृषि विविधिकरण अपनाना होगा। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने अन्दर के किसान को जिंदा रखना होगा। डीएम ने ट्रैक्टर लाभार्थियों को चाभी सौंपी और ट्रैक्टर चलाकर सभी को अचंभे में डाल दिया। 
विज्ञापन


डीएम ने पहले भी किया कुछ अलग
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एक बार एक गांव में चारपाई पर बैठकर एक किसान के यहां खाना खाया। एक बार डीएम ने स्वयं चाय बनाकर पिलाई। डीएम ने एक मेटाडोर को भी चलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर किसानों के हितों और उनके कल्याण के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसान उनका लाभ उठाएं और नई तकनीक व वैज्ञानिक विधि से खेती करें। प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सदैव किसानों, शोषितों, वंचितों की अगुवाई करते हुए उनकी बात को आगे बढ़ाया। वह कहा करते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेती-किसानी और गॉव से होकर निकलता है। एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज का किसान हमारा ही पेट नहीं भर रहा बल्कि उसके द्वारा उपजाए हुए अन्न को विदेशों में भेजकर भारत देश का नाम रोशन हो रहा है। एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि किसान परिवार में जन्मे चौधरी साहब वकील, समाजसेवी, राजनेता, मंत्री, मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, गृृहमंत्री, उप प्रधानमंत्री एवं प्रधानमंत्री रहते हुए भी वह सदैव किसान नेता रहे। विधायक कोल अनिल पाराशर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ताउम्र उपेक्षितों, वंचितों और अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिये संघर्षरत रहे। उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणादायी है।

70 किसान हुए सम्मानित
रबी एवं खरीफ में सर्वाधिक फसलोत्पादन के लिये सूरजपाल सिंह, भगवान सिंह, जयवीर सिंह को प्रथम, योगेन्द्र पाल सिंह, सुरेश चन्द्र, किशनपाल सिंह को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जैविक खेती के लिये प्रताप सिंह, सूरजपाल सिंह, हुकुमपाल सिंह वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लिये जय प्रकाश शर्मा, देवराज सिंह, हरपाल सिंह प्रगतिशील किसान बाबू सिंह, जगमोहन उपाध्याय, अजय कुमार, बहु उद्यमी ठा0 ध्यानपाल सिंह, प्राकृतिक खेती में सूरजपाल सिंह, वीरेन्द्र पाल सिंह को प्ररस्कृत किया गया। मत्स्य पालन के क्षेत्र में रंजीत सिंह, मो0 मसरूर, घूरे लाल, विजयपाल सिंह को प्रथम, रनवीर सिंह, चन्द्र प्रकाश, हरप्रसाद, जय किशन को द्वितीय एवं प्रेमदत्त सिंह, आकाश, लालाराम, रामवीर, मान सिंह, राकेश यादव, हेमा गर्ग, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, लोकेश कुमार चौहान, धनंजय सिंह, हरीश चन्द्र, विनोद कुमार को विकास खण्ड स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया।

प्रगतिशील गन्ना कृषक राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सुमित जादौन, शेष कुमार शर्मा, सुधा देवी, प्रेमशंकर शर्मा, जुगेेन्द्र सिंह, नेमपाल सिंह, योगराज सिंह, राजवीर सिंह, लखवीर सिंह, बलवीर सिंह को पुरस्कृत किया गया। उद्यान विभाग द्वारा जनपद स्तर पर ओंकार सिंह, राज कुमार, लालाराम, जयप्रकाश को प्रथम एवं राजवीर सिंह, राकेश कुमार, वीरपाल सिंह, विपिन कुमार को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विकास खण्ड स्तर पर जयपाल सिंह, रामस्वरूप, गुलवीर सिंह, रामअवतार सिंह, नरेन्द्र सिंह, राधेश्याम, दिनेश कुमार, गजराज सिंह, सुभाष चन्द्र, कप्तान सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विकास पचौरी को सम्मानित किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed