{"_id":"67fc247769b45d34cd0d2397","slug":"when-daughters-were-stopped-from-taking-photographs-they-were-beaten-eight-were-named-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101798-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बेटियों के फोटो खींचने से रोका तो पीटा, दो महिलाओं समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बेटियों के फोटो खींचने से रोका तो पीटा, दो महिलाओं समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Mon, 14 Apr 2025 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:24 AM IST
सार
बेटियां छत की सफाई कर रहीं थीं, तभी मोहल्ले का नईम उन्हें देखकर बात करने लगा, मोबाइल से फोटो खींचने लगा। बेटियों के बताने पर पत्नी पड़ोसी से शिकायत करने उनके घर गई, तो उनसे मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला अहीर में 12 अप्रैल रात पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोगों के चोट आई है। एक पक्ष से दो महिलाओं समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला अहीर निवासी मुन्ना पुत्र शौकत के अनुसार 12 अप्रैल की शाम उनकी बेटियां सबा व साहिब छत की सफाई कर रहीं थीं, तभी मोहल्ले का नईम पुत्र नन्हें उन्हें देखकर बात करने लगा, मोबाइल से फोटो खींचने लगा। बेटियों के बताने पर पत्नी पड़ोसी से शिकायत करने उनके घर गई, तो शाहीन व अनम ने मारपीट कर उसको भगा दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पीछे से नईम व उसका भाई मुर्सलीम, मुदस्सिर व सलमान पुत्रगण मुर्सलीम, नदीम व मुस्तकीम पुत्रगण नन्हें लाठी-डंडे लेकर आए। घर में घुसकर पत्नी रुक्साना, बेटियों जेबा, साहिबा व सबा को पीटा। जब वह उन्हें बचाने गया तो उसको भी पीटा। उसके दो मोबाइल तोड़ दिए। इसी बीच 11,800 रुपये गिर गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन