फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When Corona persecuted Lakhtakiya Lankesh came in 25 thousand

कोरोना ने सताया तो लखटकिया लंकेश 25 हजार में आया

Tue, 20 Oct 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
When Corona persecuted Lakhtakiya Lankesh came in 25 thousand
रावण का पुतला बनाते कारीगर उस्मान, राजू और नदीम। - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल ने दुनिया को इतना सताया है कि इसका व्यापक प्रभाव विभिन्न आयोजनों पर भी पड़ा है। एक ओर जहां रामलीला का मंचन नहीं हो रहा है। वहीं लाखों रुपये में बनने वाला रावण इस बार 25 हजार रुपये में बन रहा है। 15 मजदूर जहां 60 से 65 फीट के रावण-कुंभकरण-मेघनाथ बनाते थे। इस बार 25 फीट का केवल रावण का पुतला तैयार हो रहा है।
श्री रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने बताया कि दशहरा पर रामलीला मैदान में सूक्ष्म रूप से रावण के पुतले का दहन करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में लॉ कमीशन के चेयरमैन आदित्यनाथ मित्तल को आमंत्रित किया गया है। इस दिन मां काली का स्वरूप भी निकलेगा। यहां राम,लक्ष्मण, हनुमान, रावण सांकेतिक रूप से मंचन भी करेंगे। इसके बाद धूमधाम से रावण का दहन किया जाएगा। अमर उजाला ने मंगलवार को जब रावण के पुतले को लेकर बातचीत की तो पता चला कि इस बार 60 फीट की जगह 25 फीट के रावण का दहन होगा। रावण का पुतला बना रहे कारीगर मो. उस्मान ने बताया कि भाई सुलेमान और पिता अल्लादीन के साथ मिलकर यह पुतला बना रहे हैं। यह पुतला वह 25 हजार रुपये में तैयार कर रहे हैं। ऐसे में जहां पिछले साल तकरीबन दो लाख रुपये में पुतले बने थे। इस बार अकेला रावण का पुतला सिर्फ 25 हजार रुपये में बन रहा है।
विज्ञापन

लाखों रुपये में कई मजदूरों को मिलता था काम
मोहम्मद उस्मान ने बताया कि वह दिल्ली के पंजाबी बाग, रानी बाग, सैनिक विहार, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी में, राजस्थान में बड़े-बड़े पुतले बनाते थे। दो लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक के ठेके लिया करते थे। जिसमें वह 15 कारीगरों को 300-300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बुलाया करते थे। वहीं खाना बनाने के लिए दो महिलाओं को भी दिहाड़ी देते थे, लेकिन इस बार कामधंधा नहीं है। इसीलिए दोनों भाई पिता के साथ मिलकर पुतला बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed