{"_id":"67eafd79baa172bb9205d3f3","slug":"when-challan-was-issued-electricity-supply-to-pisawa-police-station-was-cut-off-aligarh-news-c-110-1-sali1009-101141-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने की बिजली गुल: पुलिस कर्मी लाइनमैन का काटा चालान, उसने काट दी पिसावा थाने की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने की बिजली गुल: पुलिस कर्मी लाइनमैन का काटा चालान, उसने काट दी पिसावा थाने की बिजली
Tue, 01 Apr 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:09 AM IST
सार
पुलिस विभाग पर बिजली विभाग भारी पड़ गया। पुलिस कर्मी ने बिजली विभाग के लाइनमैन का 500 रुपये का चालान काट दिया। लाइनमैन ने अलीगढ़ जनपद के पिसावा थाने की बिजली ही काट दी।
विज्ञापन
पिसावा में ट्रांसफार्मर से थाने का जम्फर काटता संविदा कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुलिस कर्मी ने बिजली विभाग के संविदा कर्मी की बाइक का चालान काटा तो गुस्साए कर्मी ने 3.62 लाख रुपये के बिजली के बकाया बिल का हवाला देकर पिसावा थाने की बिजली काट दी।
विज्ञापन
लाइनमैन राजकुमार के अनुसार 3.62 लाख रुपये का बिल बकाया होने के कारण थाने की बिजली काटी गई है। संविदा कर्मी सुशील कुमार ने बताया कि वह सोमवार दोपहर तीन बजे बाजार में एक दुकानदार की बिजली की लाइन सही कर रहे थे। उनकी बाइक दुकान के सामने खड़ी थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने उनकी बाइक का 500 रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन
पुलिस जानबूझकर संविदा कर्मियों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है। इसके बाद लगभग सवा चार बजे थाने की बिजली काट दी गई। रात पौने दस बजे तक बिजली नहीं जोड़ी गई थी। लगभग छह घंटे तक थाने में कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि चार बजे से बिजली नहीं आ रही है। बिजली विभाग के जेई निहाल सिंह ने बताया कि 3.62 लाख रुपये का बिल बकाया होने के कारण थाने की बिजली काटी गई है।
विज्ञापन