{"_id":"6872b962f88fc01d800a4100","slug":"when-asked-to-remove-the-stone-placed-on-the-road-mother-and-sons-were-beaten-up-nine-people-have-been-named-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102138-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रास्ते में रखा पत्थर हटाने को कहा तो मां और बेटों को पीटा, नौ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रास्ते में रखा पत्थर हटाने को कहा तो मां और बेटों को पीटा, नौ नामजद
विज्ञापन
थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सपेरा भानपुर में शुक्रवार को रास्ते से पत्थर हटाने के लिए कहने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, इसमें मां-बेटों सहित चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी रानी का आरोप है कि उनके घर के सामने ही सलाउद्दीन का घर है, उसने घर के आगे मोड़ पर एक बड़ा पत्थर रखा है, जिसके कारण ट्रैक्टर निकालने में परेशानी होती है। शुक्रवार को बेटे नईम व फिरोज ने सलाउद्दीन के बेटे अमन से पत्थर हटाने के लिए कहा तो वह गालीगलौज कर धमकी देते हुए चला गया।
शाम करीब 8 बजे बेटा फिरोज घर के बाहर खड़ा था। उसी वक्त सलाउददीन, अलाउद्दीन, मैनू, हसमुद्दीन, अमन, मुकीम, शाहरूख, अज्जू व अरबाज हाथों में डंडे, धारदार हथियार व तमंचा लेकर फिरोज को पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर वह फिरोज को बचाने दौड़ीं तो नामजदों ने उन्हें भी पीटा। बेटे मुबीन और नईम बचाने आए तो उन्हें भी पीट दिया। इस मारपीट में मुबीन का सिर फट गया व अंगुली टूट गई। नईम व फिरोज को भी चोट आई है। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण करा कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।