फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wheat procured at 96 centers from April 1

Aligarh News: 96 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद, 2225 रुपये क्विंटल का मिलेगा भाव, 72 घंटे में आएगा पैसा

Tue, 28 Mar 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2023 12:55 AM IST
सार

एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद के लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2225 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। गेहूं बेचने से पहले किसानों को खाद्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।

विज्ञापन
Wheat procured at 96 centers from April 1
गेंहू खरीद - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहली अप्रैल से अलीगढ़ के 96 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू होगी। किसानों को 2225 रुपये क्विंटल का भाव दिया जाएगा। आरटीजीएस के माध्यम से 72 घंटे में भुगतान किसानों के खातों में आएगा। गेहूं खरीद को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर तैयारियां अधूरी हैं।

विज्ञापन


शासन स्तर से संबंधित क्रय एजेंसियों को दो दिन में सारी व्यवस्थाएं चौकस रखने को कहा गया है। क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक बांट-माप, छलना, विनोई फैन, नमी मापक यंत्र, खाली बोरे, पेयजल, शौचालय, छांव आदि व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने को निर्देशित किया गया है। मांग के अनुसार अतिरिक्त क्रय केंद्र खोलने, उपकरण खराब होने की दशा में उन्हें ठीक कराने और मंडियों में नीलामी की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन


ये है क्रय केंद्रों का हॉल
गभाना तहसील के सोमना सहकारी समिति नंबर एक एवं दो पर अभी तक व्यवस्थाएं दुरूस्त नहीं हो सकी है। इलेक्ट्रॉनिक बांट-माप यंत्र व खाली बोरे उपलब्ध होना तो दूर अभी तक क्रय केंद्रों पर बैनर तक नहीं लग सके हैं। यही हाल सहकारी समिति करनपुर, कौरह रूस्तमपुर, चंडौस, पिसावा, बरौली के क्रय केंद्रों की भी है। धनीपुर मंडी में भी गेहूं क्रय केंद्र नहीं खुल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2225 रुपये क्विंटल का भाव, 72 घंटे में भुगतान
एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद के लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2225 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। गेहूं बेचने से पहले किसानों को खाद्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। तभी उनका गेहूं खरीदा जाएगा। इसमें बिचौलियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। किसान जिस खाता नंबर से पंजीकरण कराएंगे उसके साथ आधार कार्ड लिंक होगा। उसी खाते में सीधे आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान होगा। किसानों को क्रय केंद्रों पर 72 घंटे में सीधे खाते में भुगतान होगा। ई-पॉश मशीनों के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है।


जिले भर में 96 गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए व्यवस्थाएं दुरूस्त की जा रही हैं। बांट माप एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू का सत्यापन कराने के साथ ही गोदामों और सभी क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग की जा रही है। खाली बोरों, समय से उठान के लिए हैंडलिंग ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। -राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ, जिला विपणन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed