फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wheat will be procured at 87 centers of the district from April 1st

अलीगढ़: एक अप्रैल से जिले के 87 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Tue, 22 Mar 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured at 87 centers of the district from April 1st
जिले में एक अप्रैल से 87 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। बीते साल की अपेक्षा इस बार सिर्फ 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है। शासन ने अभी तक गेहूं खरीद का लक्ष्य तय नहीं किया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि किसानों को खाद्य विभाग की वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। तभी उनका गेहूं खरीदा जाएगा। इसमें बिचौलियों का कोई हस्तक्षेप नहीं हो सकेगा। उन्होंने बताया कि किसान जिस खाता नंबर से रजिस्ट्रेशन कराएंगे उसके साथ आधार कार्ड लिंक होगा उसी खाते में सीधे आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान होगा। उन्होंने बताया कि शासन ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विटंल निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद में पारदर्शिता के लिए इस साल भी ई-पॉश मशीनों के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है। खरीद से पहले बाट माप एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटों का सत्यापन कराया जाएगा। गेहूं भंडारण गोदामों और सभी क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग की जाएगी।
विज्ञापन

अप्रैल-मई में गर्मी व बारिश का मौसम रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए क्रय केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था आदि की गई है। केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाली बोरों की व्यवस्था की जाएगी। समय से उठान के लिए हैंडलिंग ठेकेदार को निर्देश किया गया है। कोई भी क्रय केंद्र निजी भवन में नहीं होगा। सभी केंद्रों पर समय से उठान भी किया जाए। किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों को समस्या न हो, भंडारण गोदाम हो या क्रय केंद्र, हर जगह गेहूं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष 0571- 25123824 एवं मोबाइल नंबर 9675638180 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed