फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wheat piles up in the market due to stalled lifting

Aligarh News: उठान ठप होने से मंडी में गेहूं का अंबार

Thu, 07 May 2026 02:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Wheat piles up in the market due to stalled lifting
मंडी समिति परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित दो सरकारी कांटों पर गेहूं खरीद तो शुरू हो गई है, लेकिन पिछले करीब आठ दिनों से उठान न होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। खरीदा गया गेहूं गोदाम तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे कांटों पर स्टॉक लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कांटा संचालक गिरीश कुमार ने बताया है कि अभी करीब 10 हजार से अधिक गेहूं के कट्टे खुले में पड़े हैं। खुले में रखे अनाज को बंदर और अन्य जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक उठान शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


उठान में देरी के कारण नए किसानों से खरीद भी प्रभावित हो रही है। किसान अपनी उपज लेकर कांटे पर पहुंच रहे हैं, लेकिन जगह की कमी और अव्यवस्था के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मुद्दे को लेकर गांव सुजानपुर निवासी किसान शिवराम, पातिराम व हरीश कुमार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांटों पर नंबर लगाने में धांधली हो रही है, जिससे किसानों को बेवजह इंतजार करना पड़ता है। वहीं कांटा संचालक गिरीश कुमार ने आरोपों से इन्कार करते हुए बताया कि मंडी सचिव द्वारा सी-12 नंबर से बैंक भवन परिसर में गेहूं डलवाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन एक किसान द्वारा नियम तोड़ने से व्यवस्था प्रभावित हुई है।



कांटे पर जमा गेहूं के उठान के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही गेहूं को गोदाम तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को राहत मिले। - शिशिर कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed