फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wheat crop will be harvested after March 20

Aligarh News: 20 मार्च के बाद होगी गेहूं के फसल की कटाई

Wed, 12 Mar 2025 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop will be harvested after March 20
जिले में गेहूं की कटाई 20 मार्च के बाद शुरू होगी। रबी की अन्य फसलों की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन गेहूं में देरी हो रही है। मौसम में बदलाव के कारण गेहूं पकने में 10-15 दिन की देरी हो गई है। इससे प्रति हेक्टेयर लगभग एक क्विंटल उपज कम होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन




जिले में लगभग दो लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। अगैती फसल की बुवाई 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होती है। 1.20 लाख किसानों ने अगैती फसल की है। 80 हजार किसानों ने पिछैती की फसल बोई है। जनवरी व फरवरी माह में पारा ऊपर चढ़ने से कृषि वैज्ञानिकों ने पिछैती के फसल में पैदावार कम होने की आशंका जाहिर की है। मौसम में बदलाव के कारण गेहूं के फसल की कटाई में देरी हुई है। प्रदेश सरकार ने 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू करने की घोषणा की है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं की कटाई 20 मार्च के बाद शुरू होगी। किसानों को पराली का सही तरीके से निस्तारण करना होगा। जिससे पर्यावरण और भूमि की उर्वरा शक्ति को क्षति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed