{"_id":"6627f2a24f8b330e950a581a","slug":"wheat-and-chaff-burnt-due-to-spark-from-transformer-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से जला गेहूं-भूसा, बमुश्किल पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से जला गेहूं-भूसा, बमुश्किल पाया आग पर काबू
Tue, 23 Apr 2024 11:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:11 PM IST
सार
गर्मी में आग से फसल जलने की लगातार घटनाएं हो रही हैं। 23 अप्रैल को बरला, अकराबाद और गंगीरी के गांवों में आग से फसल जल गईं। जिससे कई बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
जलता भूसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
23 अप्रैल को बरला के गांव टीकरी रायपुर के समीप नलकूप पर रखे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से पास ही काटकर रखा एक किसान का गेहूं और पूर्व विधायक का भूसा जल गया। सपा के पूर्व विधायक वीरेश यादव का 90 बीघा खेत का गेहूं का भूसा जल गया। वहीं आलमपुर निवासी लाखन सिंह के 15 बीघा खेत की गेहूं की कटी फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अकराबाद के गांव कनकपुर में 23 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे किशोरी लाल पुत्र खेम सिंह और नेत्रपाल पुत्र हाकिम सिंह के भूसा से भरी दो बुर्जियों में अचानक आग लग गई है। सूचना पर पहुंचे दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इससे दोनों किसानों के दस बीघा खेत का भूसा जल गया।
विज्ञापन
आग से दस बीघे के गेहूं की लांक जली
गगीरी के गांव नगला खार निवासी चंद्रभान पुत्र गया प्रसाद के दस बीघे गेहूं की लांक में 23 अप्रैल की देर शाम अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे उनकी पूरी लांक जल गई। आग लगते ही ग्रामीण दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।