Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wet maize is not being purchased at government procurement centers

Aligarh News: सरकारी क्रय केंद्र पर नहीं खरीदी जा रही गीली मक्का

Fri, 26 Jun 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Wet maize is not being purchased at government procurement centers
खैर कृषि उत्पादन मंडी में 21 जून से मक्का खरीद केंद्र शुरू कर दिया गया है। केंद्र पर मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दिया जा रहा है। खरीद केंद्र प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि चार दिन में करीब 120 क्विंटल मक्का की खरीद हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को खरीद केंद्र पर कोई अवकाश नहीं रहता है।
विज्ञापन

गांव जामुनका निवासी किसान असलम ने बताया कि एक ओर सरकारी केंद्र पर 2400 रुपये प्रति कुंतल का भाव मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर मंडी में 1800 से 1950 रुपये प्रति कुंतल के भाव पर उपज बेचनी पड़ रही है। इससे छोटे और सीमांत किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरकारी खरीद केंद्र पर मक्का की खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा तभी अधिक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

उधर, धान उत्पादक किसानों की बल्ले-बल्ले हो रही है। गर्मी में पक कर तैयार हुई धान की फसल के भाव 4100 रुपये क्विंटल तक मिल रहे हैं। गांव नयेला निवासी किसान विजय कुमार काका ने बताया कि धान की फसल ने किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाया है। वहीं, मूंग की फसल पर मौसम की मार साफ दिखाई दी। मूंग की पैदावार बहुत कम होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed