{"_id":"69fbaf327a29105eef05209f","slug":"western-up-won-by-nine-wickets-and-bihar-by-two-wickets-aligarh-news-c-2-gur1004-967883-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पश्चिमी यूपी की नौ और बिहार की दो विकेट से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पश्चिमी यूपी की नौ और बिहार की दो विकेट से जीत
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर खेलते बल्लेबाज।
- फोटो : samvad
मथुरा रोड स्थित राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर बुधवार को स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में प्रथम अंडर-17 जूनियर नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो मैच खेले गए। इसमें पश्चिमी यूपी ने नौ और बिहार की टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की।
पहला मैच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश की टीम 14 ओवर में 42 रनों पर ढेर हो गई। यश वर्मा ने 17, मोहित कुमार ने 13 बनाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ से रियांश पटेल ने 4 व सैफ खान तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 43 रन बनाकर जीत हासिल की। शिव प्रताप शुक्ला ने 17, अनमोल ने 12 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच रियांश पटेल रहे।
दूसरा मैच बिहार और झारखंड के बीच खेला गया। झारखंड की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 120 रन बनाए। अब्दुल्लाह ने 54, आरव मिश्रा ने 19 रन बनाए। बिहार की तरफ से किशन ने तीन व आदित्य ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की टीम ने 18 ओवर में आठ विकेट पर 124 रन बनाकर जीत हासिल की। सनी ने 45, यश ने 34 रन बनाए। झारखंड की तरफ से सूजन जायसवाल ने तीन, जड्डू ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच किशन रहे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का शुभारंभ निदेशक अक्षत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आई पी दुबे, तरुण हितेषी, योगेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर रिंकू दीक्षित, योगेश शर्मा, सैफाली कपूर, रवि कुमार, नरेश राजपूत, वंशिका चौहान आदि मौजूद रहे।