फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wedding procession's Scorpio overturns, one dead, three injured

Aligarh News: बरातियों की स्कार्पियो पलटी, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 21 Feb 2024 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 21 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Wedding procession's Scorpio overturns, one dead, three injured
गांव मीरपुर दहोडा के समीप खाई में पलटी स्कॉर्पियो कार। संवाद - फोटो : Samvad
गांव मीरपुर दहोड़ा के समीप बरातियों से भरी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की खंती में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने स्कार्पियो को सीधा कर घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन




मीरपुर दहोड़ा के मजरा मरहला निवासी अनिल बहोरे उर्फ नरेंद्र सिंह की दो बेटियों की सोमवार को शादी थी। सोमवार की रात करीब नौ बजे हाथरस के सादाबाद के गूलर का नगला तथा गांव टिकैत से बरातें आई थीं। स्कार्पियो में छह युवक और तीन बच्चे भी टिकैत वाली बरात में शामिल होने जा रहे थे। गांव मीरपुर दहोड़ा के समीप स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती पर पलट गई।
विज्ञापन





शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत कर स्कार्पियो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक स्कार्पियो में मौजूद प्रमोद कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से शादी वाले घर में मायूसी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed