फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   wedding procession returned without bride due to absence of lehenga and chunni

UP: लहंगा-चुनरी न लाने पर बिगड़ी बात, चौकी से उठकर भागा दूल्हा, उसे मनाकर लाए तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Thu, 12 Mar 2026 10:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Mar 2026 10:58 PM IST
सार

बरात मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव मीरपुर से आई थी। बुधवार देर रात बरात दुल्हन के दरवाजे तक पहुंची, बारौठी की रस्म चल रही थी। दूल्हे के चले जाने के बाद घंटों तक हंगामा चलता रहा और लोग समझाकर दुल्हे को वापस लाए तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
wedding procession returned without bride due to absence of lehenga and chunni
लहंगा चुन्नी न लाने पर बिगड़ी बात - फोटो : AI Image

विस्तार

यूपी के अलीगढ़ स्थित गोरई थाना क्षेत्र के गांव कुबरा में बुधवार को दूल्हा पक्ष के लहंगा और चुनरी न लाने पर बाद बिगड़ गई और कहासुनी के बाद दूल्हा चौकी से उठकर भाग गया। उसे मनाकर लाए तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है। इसे लेकर रातभर पंचायत चलती रही। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और दहेज का सामान लौटाने के बाद बरात बिना दुल्हन लिए लौट गई।

विज्ञापन

अभी यह हाल है तो बाद में क्या होगा
बरात मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव मीरपुर से आई थी। बुधवार देर रात बरात दुल्हन के दरवाजे तक पहुंची, बारौठी की रस्म चल रही थी। दूल्हे के चले जाने के बाद घंटों तक हंगामा चलता रहा और लोग समझाकर दुल्हे को वापस लाए तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष का कहना है कि अभी यह हाल है तो बाद में क्या होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के पर लगा अफेयर का आरोप
उन्होंने लड़के का अफेयर होने का भी आरोप लगाया और कहा कि वह इसी के चलते भागा था। दूल्हा पक्ष ने लहंगा-चुनरी नहीं लाने पर विवाद की बात कही है। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि गांव गण्यमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है। किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

फेरों के दौरान दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार
एक अन्य मामले में अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मतवारी बरहद में फेरों के दौरान एक दूल्हे को दौरा पड़ गया।इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार गांव में 10 मार्च को दो बहनों की बरात हाथरस से आई थी। एक बरात गांव नगला रती हसायन और दूसरी नगला शेखा हाथरस से आई थी। 11 मार्च की सुबह चार बजे फेरों की रस्म हो रही थी, तभी नगला रती से बरात लेकर आए दूल्हे को दौरा पड़ गया, जिसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दिनभर दोनों पक्षों में बातचीत चलती रही। बाद में दहेज का सामान लौटाने के बाद बरात लौट गई। नगला शेखा से आई बरात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed