फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Webinaar held in IGNU centre of SV college.

वेबिनार : आपातकाल में बढ़ गई है शिक्षकों की जिम्मेदारी

Thu, 14 May 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Webinaar held in IGNU centre of   SV college.
एसवी कालेज के इग्नू सेंटर द्वारा आयोजित वेबिनार। - फोटो : CITY OFFICE
कोविड-19 के चलते शैक्षणिक सत्र की प्रक्रियात्मक चुनौतियां व समाधान विषय पर मंगलवार श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के इग्नू सेंटर द्वारा छात्र छात्राओं के लिए एक इंडक्शन मीटिंग तथा छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके अंत में श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शेखर सराफ को श्रद्धांजलि देते हुए सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया।
विज्ञापन

वेबिनार में चर्चा हुई की वर्तमान समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ. गुंजन अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे वेब लिंक द्वारा इस छात्र संगोष्ठी को ऑनलाइन शुरू किया गया। जिसमें 80 छात्र ऑनलाइन उपस्थित रहे तथा इग्नू रीजनल सेंटर के 15 से अधिक अधिकारियों ने भी शिरकत की। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने शिक्षकों व छात्रों को आगामी सत्र की प्रक्रियात्मक व्यवस्थाओं एवं चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए कहा। साथ ही छात्रों को घर पर ही रह कर पूरे मनोबल के साथ परिस्थिति का सामना करने की सीख भी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इग्नू के रीजनल डायरेक्टर डॉ. सफदर आजम ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया और कहा कि देश विषम परिस्थितियों में चल रहा है। ऐसी परिस्थितियों में शिक्षक की समाज के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता और ज्यादा बढ़ जाती है। रीजनल डायरेक्टर ने कहा की इन विषम परिस्थितियों में भी इग्नू हर हाल में छात्र-छात्राओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बाध्य है तथा किसी भी छात्र का साल खराब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रकार के विकल्पों तथा ऑनलाइन असाइनमेंट एवं परीक्षा का भी प्रावधान ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर डॉ. एमआर फैसल ने नए सत्र में छात्रों के लिए सुनिश्चित की गई शैक्षिक व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। शेखर सराफ को श्रद्धांजलि देते हुए डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि शेखर सराफ का हमारे बीच में से जाना अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम में असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉक्टर नीरू वार्ष्णेय, डॉ. राकेश, डॉ. नंदिता, डॉ. सत्येंद्र, सचिन, देव कुमार अरोड़ा, कौशलेंद्र, निरुपम कन्हैया, रति गुप्ता, काशी विश्वनाथ एवं नारायण आदि ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed