फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Web registration fee for graduation post graduation

RMPSU: स्नातक-परास्नातक में वेब पंजीकरण का शुल्क निर्धारित, यूपी के छात्रों को मिलेगा प्रवेश में आरक्षण

Thu, 29 May 2025 02:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 02:41 PM IST
सार

बीएएलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इंटर या समकक्ष पाठ्यक्रम में अनारक्षित श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत या सीजीपीए 4.73 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 42 प्रतिशत या सीजीपीए 4.42 और अनुसूचित जाति/जनजाति व दिव्यांगजन के लिए 40 प्रतिशत या सीजीपीए 4. 21 के साथ उत्तीर्ण की हो।

विज्ञापन
Web registration fee for graduation post graduation
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने वेब पंजीकरण के लिए स्नातक स्तर पर 200 और परास्नातक स्तर पर 300 रुपये शुल्क निर्धारित कर दिए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रवेश में आरक्षण मिलेगा, जबकि अन्य प्रदेश के विद्यार्थी अनारक्षित श्रेणी में आएंगे।

विज्ञापन


विवि के कुलसचिव वीके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध हर महाविद्यालय को अपने महाविद्यालय की वेबसाइट तैयार करना अनिवार्य कर दिया है। बीए, बी.कॉम के लिए इंटर के किसी भी वर्ग की परीक्षा विद्यार्थी ने उत्तीर्ण की हो, उसमें प्रवेश ले सकते हैं, जबकि बीएससी (फिजिकल साइंस) में प्रवेश के लिए इंटर में गणित वर्ग या समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन


बीएससी (लाइफ साइंस) में प्रवेश के लिए इंटर में जीव विज्ञान या इंटर कृषि वर्ग में परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। बीएससी (कृषि) में प्रवेश के लिए कला व वाणिज्य वर्ग को छोड़कर इंटर के किसी भी ग्रुप की परीक्षा पास होनी चाहिए। बीएससी (गृह विज्ञान) में प्रवेश के लिए इंटर कला, विज्ञान या वाणिज्य में से किसी भी पाठ्यक्रम की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए प्रतिशत तय
बीएएलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इंटर या समकक्ष पाठ्यक्रम में अनारक्षित श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत या सीजीपीए 4.73 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 42 प्रतिशत या सीजीपीए 4.42 और अनुसूचित जाति/जनजाति व दिव्यांगजन के लिए 40 प्रतिशत या सीजीपीए 4. 21 के साथ उत्तीर्ण की हो। वह दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है। यदि किसी विद्यार्थी ने हाईस्कूल के बाद 3 वर्ष का प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा या इसके समतुल्य कोई और डिप्लाेमा किया हो, जिसे इंटर के समकक्ष मान्यता प्राप्त हो ऐसे विद्यार्थी स्नातक व बीएएलएलबी में न्यूनतम अर्हता के समतुल्य माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed