फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Weather station in DS College Aligarh

Weather: डीएस कॉलेज में फरवरी से बनेगा मौसम स्टेशन, 35 किमी दायरे में होने वाले आंधी-तूफान की मिलेगी चेतावनी

Sun, 04 Jan 2026 05:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 05:36 PM IST
सार

अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में मौसम स्टेशन स्थापित होगा। आंधी, तूफान और वर्षा होने की जानकारी 10 मिनट पहले मिल जाएगी। मौसम स्टेशन से शोध व शिक्षण गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन
Weather station in DS College Aligarh
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएस कॉलेज में मौसम स्टेशन फरवरी में बनेगा। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) पुणे की टीम ने कॉलेज का दौरा किया। यह स्टेशन 35 किलोमीटर के दायरे में होने वाली आंधी-तूफान की चेतावनी मिलेगी। आंधी, तूफान और वर्षा होने की जानकारी 10 मिनट पहले मिल जाएगी।

विज्ञापन


पुणे की टीम ने दौरा करके कहां पर स्टेशन बनना है, उसे देखा। इस स्टेशन के बनने से न केवल शोध और शिक्षा को नई दिशा मिलेगी, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर मौसम संबंधी जानकारी भी देगा। कृषि में क्षति के आकलन और मुआवजे की प्रक्रिया में भी ऐसे डेटा की प्रमुख भूमिका होती है। कॉलेज और टीम के बीच स्टेशन को लेकर समझौता हो चुका है। प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि मौसम स्टेशन से शोध व शिक्षण गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। पर्यावरण विज्ञान, भूगोल, कृषि और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्रत्यक्ष डेटा उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


65 लाख से बनी स्मार्ट क्लास
डीएस कॉलेज में 65 लाख रुपये की लागत से पांच स्मार्ट क्लास बनी हैं। प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि गेस्ट हाउस के पास पांच स्मार्ट क्लास बनाए गए हैं, जहां परास्नातक के विद्यार्थी पढ़ेंगे। कॉलेज में स्मार्ट क्लास की जरूरत महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू में बन रहा बास्केटबॉल कोर्ट
एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में नया बास्केटबॉल कोर्ट बन रहा है। इसके तैयार हो जाने के बाद विभाग में बास्केटबॉल के कुल तीन कोर्ट उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में आसानी होगी। खास बात यह है कि यह कोर्ट बहुउद्देशीय होगा और आवश्यकता अनुसार इसे बैडमिंटन कोर्ट के रूप में भी उपयोग किया जा सकेगा, जिससे विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed