फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Weather News

सुबह बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ी, दिनभर छाये रहे बादल

Fri, 27 Nov 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Weather News
आगरा रोड पर छाता लगाकर जाती महिला। - फोटो : CITY OFFICE
सुबह बूंदाबांदी एवं दिन में बादल छाए रहने के कारण सर्दी बढ़ गई। लोग घरों में ही रहे। स्वेटर एवं जैकेट सहित अन्य गर्म कपड़े निकलने लगे हैं।
विज्ञापन

सुबह में करीब 10.15 बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हुई। गनीमत रही कि तेज बारिश नहीं हुई। दिन भर बादल छाए रहे और सूर्य देव लुकाछिपी खेलते रहे। तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। इसकी वजह से दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

रामघाट रोड, मैरिस रोड, केला नगर, एएमयू सर्किल, रेलवे रोड, महावीरगंज, आगरा रोड, जीटी रोड, नौरंगाबाद आदि क्षेत्रों में अन्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखी। दोपहर में दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को जरूर बाजार में चहल-पहल दिखी। सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है। रामघाट रोड पर ही कई जगह गर्म कपड़ों की सेल लगी है। रेलवे रोड के कपड़ा व्यवसायी डॉ. संजय सिंघल ने बताया कि बारिश एवं बादल छाये रहने के कारण कम लोग ही खरीदारी के लिए आए। अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed