फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Weather changed due to rain in Aligarh

Aligarh Weather: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड, देहरादून से ठंडा रहा अलीगढ़

Sun, 12 Jan 2025 12:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 12:41 PM IST
सार

एएमयू के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.अतीक अहमद ने कहा कि अभी इसी तरह कोहरा, धूप और बारिश होती रहेगी। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों में दोपहर में धूप निकलेगी तो रात में घना कोहरा होगा।

विज्ञापन
Weather changed due to rain in Aligarh
आगरा रोड पर शाम को हुई बारिश में होकर गुजरते वाहन सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में 11 जनवरी की रात को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने ठंड और बढ़ा दी है। अलीगढ़ देहरादून से भी ठंडा रहा।

विज्ञापन


11 जनवरी को सुबह 10 बजे तक कोहरा रहा। सुबह 11 बजे हल्की धूप निकल आई, लेकिन सर्द हवाएं लगातार चल रही थीं। शाम 6:10 बजे बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई, जो करीब 25 मिनट तक रही। उसके बाद रात में भी बारिश हुई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश होने के बाद हवाएं और सर्द हो गईं। बारिश और सर्द हवाएं चलने से जिले में ठंड बढ़ गई। 
विज्ञापन


अलीगढ़ का अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि देहरादून का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान देहरादून से कम होने से अलीगढ़ वहां से भी ठंडा रहा। इस संबंध में एएमयू के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.अतीक अहमद ने कहा कि अभी इसी तरह कोहरा, धूप और बारिश होती रहेगी। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों में दोपहर में धूप निकलेगी तो रात में घना कोहरा होगा। आज 12 जनवरी को सुबह कोहरा नहीं था। प्रात: 10 बजे धूप नजर आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया
बारिश शुरू होने के दौरान नगर निगम की प्रवर्तन दल की सक्रिय हो गई। सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे या बैठे निराश्रित मजदूरों को वाहनों से रैन बसेरों में पहुंचाया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि गांधी पार्क, जमालपुर, रसलगंज, कठपुला, शमशाद मार्केट, नौरंगाबाद आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर दर्जन भर से अधिक लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed