फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wearing a helmet, the Chief Minister saw the model in two minutes

अलीगढ़ः हेलमेट पहनकर मुख्यमंत्री ने दो मिनट में देखा मॉडल

Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wearing a helmet, the Chief Minister saw the model in two minutes
हरदुआगंज तापीय परियोजना का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से उतरकर सीधे हरदुआगंज तापीय परियोजना विस्तार के तहत 660 मेगावाट की नई यूनिट का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने दो मिनट तक मॉडल देखा। करीब दो मिनट तक कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली। इससे पहले उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट व हेडफोन भी लगाया। इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे। यहां के बाद मुख्यमंत्री सीधे जनसभा स्थल पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर 12:36 बजे मुख्यमंत्री सीधे 660 मेगावाट की नई यूनिट परिसर में पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर उनको हेलमेट पहनाया गया, जबकि तेज आवास से बचने के लिए सेफ्टी हेडफोन लगाया। इसके बाद उन्होंने मॉडल देखा। यहां परियोजना के चेयरमैन व एमडी ने उन्हें मॉडल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह कंट्रोल रूम में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो यहां अधिकारियों से पूछा कि यूनिट को कंट्रोल कैसे करते हैं। अधिकारियों ने तकनीकी जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि यूनिट चालू है। लोड आदि को लेकर तकनीकी मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम से की जाती है। इसके बाद वह बाहर आए और गाड़ी में बैठकर सीधे सभा स्थल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

72 घंटे तक लगातार चलेगी इकाई, तब घोषित होगी व्यावसायिक
हरदुआगंज तापीय परियोजना विस्तार के तहत स्थापित 660 मेगावाट की नई इकाई 31 दिसंबर से संचालित है। यह इकाई एक महीने तक ट्रायल पर चलेगी। इससे पहले इसकी टेस्टिंग हो चुकी है। खास बात यह है कि यह यूनिट लगातार 72 घंटे तक फुल लोड पर जाती है, तब व्यावसायिक इकाई के लिए आवेदन किया जाएगा। लखनऊ स्थित एसएलडीसी रीडिंग और लोड को चेक करेंगे। इसके बाद ही इस इकाई को व्यावसायिक घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई इकाई की टेस्टिंग विगत महीनों से की जा चुकी है। लोकार्पण से पहले 660 मेगावाट की नई इकाई 31 दिसंबर से ट्रायल पर है। लोकार्पण के बाद इसे फुल लोड पर डाला गया है। अब लगातार 72 घंटे तक यह इकाई 660 मेगावाट के फुल लोड पर चलेगी तब व्यावसायिक इकाई के लिए आवेदन किया जाएगा। लखनऊ में एसएलडीसी (स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर) इसकी रीडिंग व लोड को चेक करेंगे। वह लगातार इकाई की मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं। जैसे ही लगातार 72 घंटे तक इकाई फुल लोड पर बनी रहेगी। वैसे ही इसे व्यावसायिक घोषित कर दिया जाएगा। 72 घंटे फुल लोड पर चलने का मतलब है कि बिजली का उत्पादन 660 मेगावाट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed