{"_id":"6ab6e645f3855e30270dd99b","slug":"wave-of-joy-in-gulveers-village-grandmother-rejoices-over-grandsons-victory-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1075447-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गुलवीर के गांव में खुशी की लहर, नाती की जीत पर झूमीं दादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गुलवीर के गांव में खुशी की लहर, नाती की जीत पर झूमीं दादी
विज्ञापन
गुलवीर सिंह के पदक लाने की खुशी में नाचतीं दादी गेंदो देवी। संवाद
- फोटो : samvad
एशियन गेम्स में गांव सिरसा के धावक गुलवीर सिंह के रजत पदक जीतते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। नाती की इस उपलब्धि की खबर सुनकर दादी गैंदो देवी खुशी से झूम उठीं। उन्हें इस तरह खुश देखकर परिवार के अन्य सदस्य भी भावुक हो गए। गांव के लोग भी गुलवीर के घर पहुंचकर परिवार को बधाई देने लगे।
गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। दादी गैंदो देवी ने कहा कि उन्हें अपने गुलवीर पर गर्व है। वह देश के साथ गांव का भी नाम रोशन कर रहा है। अब उन्हें उसके घर लौटने का इंतजार है।
गुलवीर के करीबी दोस्त आकाश चौधरी ने बताया कि दौड़ से पहले सुबह वीडियो कॉल पर गुलवीर से बात हुई थी। उसने सबसे पहले उड़िया बाबा के दर्शन कर जीत की प्रार्थना की। इसके बाद मां लक्ष्मी देवी और पिता पप्पू सिंह से आशीर्वाद लिया। बातचीत कुछ ही मिनट की रही, लेकिन परिवार के लिए यह पल बेहद खास था।
विज्ञापन
अक्तूबर में घर लौटने की उम्मीद
पिता ने बताया कि एशियन गेम्स की स्पर्धाएं पूरी होने के बाद गुलवीर के अक्तूबर में घर लौटने की उम्मीद है। लंबे समय बाद बेटे के घर आने की संभावना से परिवार में उत्साह है। बेटे की जीत की खबर सुनते ही गांव के लोग गुलवीर के घर पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं देने लगे।