फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waterlogging and dirt from rain

Aligarh News: बारिश से जलभराव और गंदगी, लोग परेशान, सड़कों के गड्ढे हुए जलमग्न

Fri, 28 Jul 2023 07:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 07:39 PM IST
सार

बारिश से कई इलाकों में जलभराव का संकट पैदा हो गया है। जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा रहा है। ऐसे में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
Waterlogging and dirt from rain
शाहजमाल ईदगाह पर हुई बारिश के बाद जलभराव में झूलें लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश शुक्रवार को एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया। बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई। लेकिन जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं। शहर में कई स्थानों पर गंदगी का अंबार है। बारिश के बाद सड़कों के गड्ढे जलमग्न हो गए हैं। जिससे चलते वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। हालांकि तापमान में कोई गिरावट नहीं आई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। शुक्रवार सुबह उमस से लोग परेशान रहे। सुबह 9 बजे के बाद हल्की धूप निकली। जिसने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दोपहर एक बजे के बाद काली घटाएं छा गईं। थोड़ी देर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। खबर लिखे जाने तक रिमझिम बारिश जारी थी। मौसम विभाग की मानें तो 31 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


कई स्थानों पर जलभराव और गंदगी
बारिश से कई इलाकों में जलभराव का संकट पैदा हो गया है। जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा रहा है। ऐसे में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं बारिश के बाद शहर की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जलभराव के कारण वह राहगीरों को दिखाई नहीं देते। नतीजतन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामघाट रोड, दुबे का पड़ाव, हाथरस अड्डा, स्टेशन रोड पर सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर स्लैप हट गई हैं। शुक्रवार को शहर के एडीए, शागजमाल. ईदगाह, रोरावर, खैर रोड, गूलर रोड, घुडिया बाग, नौरंगाबाद, छावनी, कुंवर नगर, सुरेंद्र नगर, डोरी नगर, जयगंज, पला साहिबाबाद, भदेसी, रामघाट रोड आदि स्थानों पर जलभराव से लोग परेशान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed