फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water supply disrupted in the scorching heat, public upset

भीषण गर्मी में जलापूर्ति बाधित, जनता परेशान

Tue, 26 May 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted in the scorching heat, public upset
खाई डोरा में 15 दिन से पानी न आने पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति नहीं होने से सैकड़ों परिवार के लोग परेशान है। ईद के मौके पर भी कुछ क्षेत्र में लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। सिविल लाइन, सासनीगेट, स्वर्ण जयंती नगर एवं खाईडोरा में सर्वाधिक दिक्कत रही।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के समीप स्थित अल्लावाली कोठी गरीब मंजिल एवं आसपास के कुछ एरिया में दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से ईद के दिन भी लोग पानी के लिए तरस गए। स्थानीय निवासी शहवाज जफर ने बताया कि नई लाइन डालने के बाद आए दिन पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सासनी गेट क्षेत्र में भी दो दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। लोग परेशान है। परेशानी का कारण एक लाइन चोक होना है। खाईडोरा में भी यही हाल है और वहां के लोग नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वर्ण जयंती नगर के कुछ एरिया में छतों पर पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय पार्षद विजय तोमर ने शिकायत नगर निगम से की है। गीता चौधरी, कमलेश सिंह, उमा देशमुख, सुधा सिंह, मुन्नी देवी, दीपा जोशी व शीला देवी आदि ने बताया कि पानी की आपूर्ति नहीं होने से जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सासनीगेट, सिविल लाइन थाना व कुछ स्थानों पर पानी की दिक्कत की समस्याएं आ रही है। हम समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। सासनी गेट में लाइन चोक होने से दिक्कत हुई है। उसका पता लगाया जा रहा है। थाना सिविल लाइन के पास हमारे तरफ से कोई दिक्कत नहीं है। गरीब मंजिल एरिया आखिर में है। अभी पानी की मांग चार-पांच गुणा बढ़ जाने से वहां तक पानी पहुंचने में दिक्कत हो रही है। वहां लाल डिग्गी ट्यूबवेल से पानी पहुंचता है। लाइट की वजह से आज परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुचेंद्र शर्मा, जीएम, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed