फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water logging in Babri Mandi for 40 days

सुनो मेयर साहब.. बाबरी मंडी में 40 दिन से है जल भराव

Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Water logging in Babri Mandi for 40 days
बाबरी मंडी में जलभराव से परेशान दुकानदारों ने लगाया मेयर के खिलाफ पोस्टर। - फोटो : CITY OFFICE
40 दिन से बाबरी मंडी इलाके में गंदा पानी भरा होने के कारण करीब 250 परिवार परेशान है। इस इलाके में दुकानें नहीं खुल पा रहीं हैं, यहां रहने वालों के सामने रोजी रोटी का संकट भी पैदा हो गया है। लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। यहां गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लोगों ने बैनर लगा दिया है कि मेयर साहब, बाबरी मंडी में 40 दिनों से लगातार पानी भरा होने पर आपको शुभकामनाएं।
विज्ञापन

बाबरी मंडी से लेकर भुजपुरा तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे नाले की सफाई का कार्य नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। इस नाले की सफाई 40 दिन पहले शुरू हुई थी लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई है। तभी से बाबरी मंडी इलाके के नाले को बंधा लगाकर गंदे पानी को रोक दिया गया है। जिसके कारण लोगों के घरों के आगे से आ रहा नाले और नालियों का गंदा पानी बाबरी मंडी में भर गया है। इस पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को बीमारी फैलने की आशंका है। आसपास की दुकानें भी बंद कर दी गईं हैं, क्योंकि पानी भरा होने के कारण लोग सामान खरीदने नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने कई बार इस गंदे पानी की निकासी के लिए निगम के अधिकारियों से अनुरोध किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद से भी अनुरोध किया जा चुका है लेकिन उन्होंने भी असमर्थता व्यक्त कर दी है। नगर निगम में मेयर से मिलने का प्रयास किया लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हुई तो मजबूरी में जल भराव वाले इलाके में बैनर लगाकर विरोध का प्रदर्शन करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल भराव के कारण परेशानी हो रही है। दुकानें बंद हैं, आने जाने वाले पैदल लोग लौट जाते हैं, अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विष्णु कुमार
40 दिन से इलाके में गंदा पानी भरा हुआ है। इसी में से निकलकर बच्चे स्कूल जाते हैं। दो पहिया वाहन जब निकलते हैं तो पैदल यात्रियों पर गंदे पानी की छीटें आती हैं।
जीतू शर्मा
बाबरी मंडी इलाके में गंदा पानी भरा होने के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी इस समय हाबी है, क्षेत्र के लोग बीमार पड़े। जल्द से जल्द समस्या का निराकरण हो।
शारिक कुरैशी
नगर निगम की टीम को निर्देशित कर दिया गया है। बाबरी मंडी में जल भराव की समस्या संज्ञान में आई है, टीम को भेजकर अटे पड़े नालों की सफाई कराई जाएगी। जिससे कि वहां भरे हुए जल की निकासी हो सके। अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त

मेयर का कोट
बाबरी मंडी में जल भराव का मामला संज्ञान में आया है। कल अधिकारियों की टीम भेजकर पूरी जानकारी की जाएगी। साथ ही गंदे पानी की निकासी भी कराएंगे। मोहम्मद फुरकान, महापौर

बाबरी मंडी में  जलभराव

बाबरी मंडी में जलभराव - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed