फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water level rises again in Yamuna along with Ganga, villagers worried

Aligarh News: गंगा के साथ यमुना में फिर से बढ़ा जलस्तर, ग्रामीण चिंतित

Mon, 24 Jul 2023 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Water level rises again in Yamuna along with Ganga, villagers worried
यमुना में एक बार फिर से जलस्तर बढ़ गया है। टप्पल क्षेत्र के ग्रामीण इससे चिंतित हैं। उन्हें अब फिर से बाढ़ आने का खतरा सता रहा है। दिल्ली में यमुना के खतरे के निशान को पार करने से टप्पल में तटीय इलाके वाले गांवों के ग्रामीणों के साथ ही प्रशासनिक अफसरों की चिंता बढ़ गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि हथिनी कुंड से ओखला बैराज में करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालात पर नजर रखी जा रही है। यमुना में खतरे के निशान 200.600 के सापेक्ष जलस्तर 198.75 मीटर पर व गंगा में जलस्तर 178.785 के सापेक्ष 178.11 पर जा पहुंचा है। बाढ़ चौकियों के जरिए दोनों ही नदियों के जल स्तर को लेकर पूरी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, टप्पल में यमुना की बाढ़ से हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पशुओं के बीमार होने के साथ ही चारे का संकट बना हुआ है। गांवों में बुखार, खांसी के अलावा आंखों में फ्लू की समस्या हो रही है। सबसे अधिक खराब स्थिति महाराजगढ़, शेरपुर, पखोदना, किशनगढ़, नगला अमर सिंह आदि गांवों की है। यहां एक-दूसरे गांवों से संपर्क टूट चुका है। एसडीएम खैर मोहम्मद अमान ने बताया कि राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। फसलों को हुए नुकसान का भी सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed