फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water filling the fields due to lack of cleaning of Rajbaha

Aligarh News: रजबहा की सफाई न होने से खेतों में भर रहा पानी

Fri, 27 Dec 2024 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 27 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Water filling the fields due to lack of cleaning of Rajbaha
दो दिन पहले सेंडा रजबहा में छोड़े पानी से रजबहा ओवरफ्लो हो गया। इससे कस्बा के आसपास के किसानों की करीब सौ बीघा फसल में पानी भर गया। बृहस्पतिवार को किसानों ने समस्या को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया है कि इस बार रजबहा की सफाई नहीं की गई। सिंंचाई विभाग ने गंदे पड़े रजबहा में ही पानी छोड़ दिया है। गंदगी की वजह से पुलियों के सहारे कचरा एकत्रित होकर पानी रुक जाता है और ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में भर जाता है। दो दिन पहले भी ऐसा ही हुआ। 15 दिन पहले भी इस तरह खेतों में पानी भरा था। समस्या के बारे में क्षेत्रीय किसानों ने रामू पंडित के साथ नायब तहसीलदार काजोल को बताया है। समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा है। नायब तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पानी बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed