फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   water crisis in aligarh

आधे से ज्यादा शहर में बिजली पानी का संकट

Sat, 06 Jul 2019 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
water crisis in aligarh
पानी न मिलने पर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते। - फोटो : CITY OFFICE
गुरुवार को रात हुई बारिश के बाद जहां लोग राहत की उम्मीद कर रहे थे वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को आधे से ज्यादा शहर में बिजली और पानी का रहा। गूलर रोड, बारहद्वारी, ऊपर कोट, देहली गेट सहित कई इलाकों में नगर निगम के नलकूप नहीं चले। इस्लाम नगर, नूर नगर में बिजली पानी संकट के चलते लोग सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जबकि शहर को बिजली आपूर्ति करने वाली चार प्रमुख ट्रांसमिशन लाइनों में से एक पंचम की 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन का ब्रेेकर डेमेज होने से सिविल लाइन सहित इस लाइन से जुड़े एक दर्जन से अधिक बिजली घरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में जबरदस्त पानी की किल्लत रही। भुजपुरा के नूर नगर के शकील, अहमद, रफीक, गुलजारो, तमलीन, आसिफ, नन्हे चौधरी आदि ने बताया कि यहां पर बिजली और पानी नहीं होने से लोग छटपटा कर रह गए हैं। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। शुक्रवार को गुस्साए लोग खराब पड़े हैंड़पंप पर आ गए और खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। भुजपुरा के इस्लाम नगर में शबाना, नूर मोहम्मद, गुलजार, रुबीना, शकीला, शान मोहम्मद, आले नबी ने बताया कि यहां पर न तो बिजली है और न पानी। हैंडपंप भी खराब हैं। इन्होंने भी शुक्रवार को नगर निगम और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुरुवार को ऊपर कोट इलाके में लो वोल्टेज की समस्या हो गई। इसके चलते वहां का टैंक पूरा नहीं भर सका और इसका नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार को यहां बड़े हिस्से में लोगों के घरों में पानी नहीं आया। राठी नगर में बड़ा नलकूप गुरुवार को खराब हो गया। इसका असर इलाके की पान की आपूर्ति पर पड़ा। शुक्रवार को पूरे दिन इस नलकूप को सही करने में लग गया लेकिन यह सही होने के बाद एक बार फिर खराब हो गया। इस नलकूप के शनिवार दोपहर तक सही होने की संभावना है। गूलर रोड पंप को भी नहीं चलाया गया जिससे इस बड़े इलाके में पानी का संकट हो गया। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के एसएम कयाम ने क्षेत्र में पानी के संकट होने की जानकारी नगर निगम में दी। पूरे दिन नगर निगम के कंट्रोल रूम में शहर में पानी संकट के संबंध में फोन आते रहे। लोगों का आरोप था कि कंट्रोल रूम पर फोन भी अटेंड नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के अलावा शुक्रवार को बिजली की सप्लाई ने भी लोगों को रुला दिया। बारिश के बाद हुई उमस से निपटने के लिए बिजली की सप्लाई होनी थी। लेकिन एक मुख्य ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आ गई। पंचम की 132 की ट्रांसमिशन लाइन का ब्रेकर डेमेज हो गया। इसके चलते विक्रम कालोनी, स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर, मेडिकल रोड, क्वार्सी बिजली घर सहित एक दर्जन से अधिक बिजलीघरों की सप्लाई ठप हो गई। शुक्रवार शाम तक सप्लाई दुरुस्त हो सकी।

‘गूलर रोड पर हमने अतिरिक्त पंप लगाया है। ऊपर कोट में लो वोल्टेज के चलते टैंक नहीं भरा। राठी नगर में कम चल रहा है। जल्द से जल्द उसे चालू कर देंगे। जहां बिजली की समस्या रही वह इलाका भी प्रभावित रहा। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी’
- सुचेंद्र कुमार शर्मा, महाप्रबंधक जल, नगर निगम
‘पंचम की लाइन पर फाल्ट हुआ। पहली बारिश के बाद अक्सर यह समस्याएं आती हैं। अब सब कुछ सही है। कोशिश है लोकल फाल्ट कम से कम हों’
- सतवीर सिंह, एडीओ, विद्युत विभाग, क्वार्सी

बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग।

बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed