फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water crisis

जल संकट : मांग के अनुरूप आधा भी नहीं मिल रहा पानी

Wed, 23 Mar 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water crisis
ममता पाठक। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर में स्वच्छ पानी के लिए हजारों लोग तरस रहे हैं। पाइप लाइन में लीकेज एवं दूषित पानी की आपूर्ति से समस्या और गंभीर हो गई है। करीब 13.25 लाख आबादी के लिए 205 एमएलडी पानी की जरूरत है। नगर निगम द्वारा 117 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। 88 एमएलडी का अंतर ही समस्या का मूल कारण है। एक अन्य कारण सभी घरों में पेयजल कनेक्शन न होना भी है। जीपीएस सर्वे में महानगर में 2.32 लाख आवास हैं, जबकि कनेक्शन 1.06 लाख घरों में ही है। शहरी क्षेत्र में स्थित 4580 हैंडपंपों से 25 प्रतिशत से अधिक खराब हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों में है ज्यादा समस्या
मामू भांजा, मानिक चौक, बेगमबाग, पला रोड, जयगंज, खिरनीगेट, कृष्णापुरी, गोपालपुरी, सराय सुल्तानी, बारहद्वारी, महावीरगंज, श्यामनगर सहित महानगर के कई क्षेत्रों में दूषित पानी की आपूर्ति से गर्मी में स्थिति और विकट होती जा रही है। जल निगम द्वारा जलापूर्ति एवं सीवर लाइन के लिए पाइप डाले जाने के क्रम में लीकेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। महीनों चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

तेजी से गिर रहा जलस्तर
महानगर में जल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। अलग-अलग स्थानों पर तीन से लेकर पांच फीट प्रति वर्ष जलस्तर गिर रहा है। इसकी वजह से नलकूप एवं हैंडपंप भी जवाब देने लगे हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम का एक्शन प्लान
महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा कहते हैं कि जलस्तर की स्थिति सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पुलिस लाइन अस्पताल के सामने, कलक्ट्रेट कोषागार और वीमेंस कॉलेज आदि स्थानों पर जल संचय के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बने हैं। पूर्व में नगर निगम द्वारा जवाहर भवन, तिब्बिया कॉलेज, गांधी आई हॉस्पिटल आदि स्थानों पर रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए गए थे, जिनका जीर्णोद्धार कर क्रियाशील बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लीकेज की समस्या से दूषित जल की आपूर्ति होती है। शिकायत मिलने पर समस्याओं का समाधान करते हैं।
64 नए नलकूप लगाए जा रहे
महानगर में वर्तमान समय में 142 नलकूप चल रहे हैं। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा 64 नए नलकूप लगाए जा रहे हैं। नए नलकूप चालू होने के बाद जल की मांग पूरी हो जाएगी।
महीनों से मोहल्ले में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - नरेंद्र अग्रवाल, मामू भांजा
स्वच्छ पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। दूषित पानी से बीमारी फैलने का खतरा है। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। - जमालुद्दीन, मामू भांजा
बेगमबाग माली वाली गली में महीनों से पानी की दिक्कत है। कई बार पानी बदबूदार होता है। कपड़ा धोने की भी इच्छा नहीं होती। - ममता पाठक, बेगमबाग
हमलोग कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। हर बार आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं होता। पानी पीने लायक नहीं होता। - रेशू गुप्ता, बेगमबाग
मोहल्ले में कुछ लोगों ने सबमर्सिबल लगाया है। उन्हीं के यहां से अन्य लोग पानी लाकर काम चला रहे हैं। हम लोग दयनीय जीवन जी रहे हैं। - कविता मित्तल, बेगमबाग

पानी की सोच कर रोना आता है। नल से गंदे पानी की आपूर्ति होती है। हैंडपंप भी ठीक से काम नहीं करता है। हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। - राजकुमारी शर्मा, बेगमबाग

रेसू गुप्ता निवासी बेगम बाग।

रेसू गुप्ता निवासी बेगम बाग।- फोटो : CITY OFFICE

राज कुमारी शर्मा निवासी बेगम बाग।

राज कुमारी शर्मा निवासी बेगम बाग। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed