फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water Crisis

अलीगढ़ : शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही 10 हजार की आबादी

Fri, 22 Apr 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis
घरों में पानी न आने पर मधुपुरा इलाके में पानी की समस्या सुनकर मौके पर पहुंचे पार्षद। - फोटो : CITY OFFICE
सेंटर प्वाइंट एवं रेलवे स्टेशन से सटे मधुपुरा, पान दरीबा, श्यामनगर और प्राग मिल की करीब 10 हजार की आबादी शुद्ध पानी के लिए तरस रही है। कहीं जलापूर्ति नहीं हो रही है तो कहीं पर नलों से दूषित पानी आ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वहीं, शिकायत पर मौके पर पहुंचे पार्षद को स्थानीय लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट एवं रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित मलिन बस्ती पान दरीबा एवं मधुपुरा में काफी समय से जलापूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में लोग दूर-दूर से पानी ला रहे हैं। श्यामनगर एवं प्राग मिल क्षेत्र में दूषित जल की आपूर्ति हो रही है। ये सभी क्षेत्र वार्ड नंबर 52 के अंतर्गत आते हैं। करीब दस हजार की आबादी पेयजल संकट का सामना कर रही है। बृहस्पतिवार को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। उनका कहना है कि चुनाव के समय पार्षद, विधायक, सांसद सभी आते हैं लेकिन जीतने के बाद कोई झांकने तक नहीं आता है।
विज्ञापन

50 साल पुरानी पाइप लाइन से हो रही आपूर्ति
प्रभावित क्षेत्र में 50 वर्ष से अधिक पुरानी पाइप से जलापूर्ति हो रही है। पाइप लाइन पुरानी होने एवं लीकेज की वजह से दूषित पानी घरों में पहुंच रहा है। प्रेशर कम होने से भी घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया कि मधुपुरा व आसपास के क्षेत्रों में कठपुला पंप से जलापूर्ति होती है। प्रेशर की कमी की वजह से मधुपुरा तक पानी पहुंचने में दिक्कत हो रही है। कठपुला का बूस्टर पंप बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जवाहर भवन ओवरहेड टैंक से आपूर्ति की योजना है। इस पर जल निगम काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुपुरा, पान दरीबा, श्यामनगर और प्राग मिल में महीनों से पेयजल की समस्या है। नगर निगम से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की गई। नलकूप लगाने के लिए क्षेत्र में जगह भी है लेकिन नगर निगम के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र में नलकूप लग जाए तो जल की समस्या दूर हो जाएगी।
- पुष्पेंद्र सिंह जादौन, पार्षद भाजपा।
हमलोग महीनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। नलों से पानी नहीं आ रहा है। नगर निगम में कई बार चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - मो. आरिफ, मधुपुरा
मधुपुरा में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। चुनाव के पहले नेता वोट के लिए आते हैं लेकिन जीतने के बाद किसी को ध्यान नहीं रहता। - हजरा, मधुपुरा

मलिन बस्तियों में पानी का संकट अधिक : विधायक
शहर विधान सभा क्षेत्र की विधायक मुक्ता राजा बुधवार को पेयजल एवं अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठी थीं। विधायक चेतावनी दे चुकी हैं कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों का घेराव करेंगी। उन्होंने कहा कि मलिन और पिछड़ी बस्तियों में सबसे ज्यादा पानी दिक्कत है। उनके पास सबमर्सिबल भी नहीं हैं। सबसे अधिक दिक्कत इंदिरानगर, सामनापाड़ा, ब्राह्मणपुरी, खाईडोरा, जयगंज, पला साहिबाबाद, अवतारनगर, रामनगर, दूबे की सराय, मामू भांजा, तुर्कमानगेट, बाबरी मंडी, बनियापाड़ा, सराय रहमान आदि क्षेत्रों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed