फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Was implicated cartridge , will today new carbines

फंसा था कारतूस, आज मिलेगी नई कारबाइन

Wed, 24 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह के गनर जहूर की कारबाइन में दो कारतूस आपस में फंस गए थे, जिसकी वजह से सोमवार की रात को फायर नहीं हुआ था। मंगलवार सुबह पुलिस लाइन के आरआई ने गनर को बुलाया था। कारबाइन को सही करने के बाद गनर ने फायर कर उसको खुद चेक किया। विधायक जमीरउल्लाह ने बताया कि इस प्रकरण में एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को नया हथियार दिया जाएगा। मंगलवार को व्यस्तता के कारण वह नया हथियार नहीं ले सके क्योंकि उनकी बहन के श्वसुर का निधन हो गया था और उन्हें अचानक आगरा जाना पड़ गया।
विज्ञापन


सोमवार के ऐलान के बाद मंगलवार को विधायक एसएसपी के पास गुलदस्ता लेकर पहुंचे। उन्होंने अपने सरकारी गनर जहूर की कारबाइन में तकनीकी कमी आने की बात कहते हुए उसे बदलवाने की बात कही। गौर हो कि सोमवार देर रात स्कूटर सवार दंपति को लूटकर भागते दो बदमाशों को विधायक जमीरउल्लाह ने अपनी स्कार्पियो पीछे दौड़ाकर दबोचा था। इसी दौरान उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका के चलते अपने गनर से फायरिंग करने के लिए तैयार रहने को कहा था।
विज्ञापन


लेकिन कारबाइन का कारतूस फंस गया। इसी कारबाइन को उन्होंने मंगलवार को फूलों के गुलदस्ते संग एसएसपी को देने की बात कही थी। विधायक ने सोमवार रात का पूरा प्रकरण एसएसपी को बताया और कहा कि ऐसी कारबाइन का क्या फायदा..? एसएसपी ने कहा कि कारबाइन में शिकायत को दूर कराया जाएगा। साथ में एसएसपी ने यह भी बताया कि इस तरह किसी माननीय के गनर द्वारा भागते बदमाश पर फायरिंग करना नियम विपरीत है, जब तक माननीय पर हमले की आशंका न हो। इस बात से खुद विधायक सहमत नजर आए। मुलाकात के दौरान उनका गनर अपनी कारबाइन लेकर बाहर ही मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed