फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Warm welcome to Rahul-Priyanka Gandhi in Aligarh

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल-प्रियंका का गर्मजोशी से स्वागत, दोनों ने सरकार पर साधा निशाना

Mon, 26 Feb 2024 04:51 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 04:51 AM IST
सार

अलीगढ़ में रोड शो शुरू हुआ, तो राहुल-प्रियंका ने भी लोगों से मिलने या जुड़ने में कोई कंजूसी नहीं की। लोगों से हाथ मिलाए, उनकी बात सुनी। बच्चों को अपने पास बुलाकर दुलाकर संवाद किया। प्रियंका महिलाओं से अभिवादन करती रहीं। जब संबोधन की बारी आई, तो उन्होंने जमकर मुद्दे उछाले। लोगों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Warm welcome to Rahul-Priyanka Gandhi in Aligarh
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी ने किया अलीगढ़ वासियों को संबोधित - फोटो : संवाद

विस्तार

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे ही अपनी डिफेंडर कार की छत पर सवार हुए। पूरा जमालपुर इलाका नारों से गूंज उठा। इस कदर स्वागत सत्कार हुआ कि दोनों भाई बहन अभिभूत हो गए। फिर जो रोड शो शुरू हुआ तो उन्होंने भी लोगों से मिलने या जुड़ने में कोई कंजूसी नहीं की। लोगों से हाथ मिलाए, उनकी बात सुनी। बच्चों को अपने पास बुलाकर दुलाकर संवाद किया। प्रियंका महिलाओं से अभिवादन करती रहीं। जब संबोधन की बारी आई तो उन्होंने जमकर मुद्दे उछाले। लोगों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


स्थानीय मुद्दों से दूरी, जाति-धर्म व देश पर बात कही पूरी
बेशक राहुल-प्रियंका बहुत सधे हुए अंदाज में बोले। उन्होंने देश के हर उस ज्वलंत मुद्दे का जिक्र किया, जिसे मौजूद भीड़ सुनना चाह रही थी। लेकिन किसी स्थानीय मुद्दे का जिक्र नहीं हुआ। स्थानीय किसी बात पर दोनों ने जुड़ने का प्रयास नहीं किया। हां, प्रियंका ने जरूर यह कहकर याद दिलाया कि दो वर्ष पहले वे यहां आई थीं। आप लोगों ने रात के अंधेरे में जमा होकर उनसे मुलाकात की थी और स्वागत किया था। मगर किसी स्थानीय समस्या पर कोई बात किए बिना उन्होंने जाति, धर्म, देश, रोजगार, किसान, महंगाई आदि पर पूरी बात कही। जिस पर लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए उनकी ओर से उछाले गए सवालों के जवाब दिए और ताली बजाकर समर्थन किया।
विज्ञापन


भाई-बहन की हर प्रतिक्रिया बढ़ाती रही लोगों में उत्साह
यात्रा का समय सुबह साढ़े आठ बजे दिया गया था। सुबह से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया था। हालांकि इस पूरे रोड पर व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं, जो खुले भी नहीं थे। मगर लोग गलियों के मुहाने पर, घरों की छतों पर खड़े होकर उन्हें देखने के लिए उतावले थे। लोगों में गजब का उत्साह था। दोनों के आने के बाद यात्रा करीब पौने दस बजे शुरू हुई। सबसे आगे मीडिया की गाड़ियां, फिर सेवादल की टोली चल रही थी। इनके पीछे स्थानीय नेताओं की टोली पैदल नारेबाजी करती चल रही थी। इसके बाद सुरक्षा घेरे में राहुल-प्रियंका की कार थी, जिसकी छत पर दोनों भाई बहन के अलावा विधायक अराधना मिश्रा मोना, प्रदेशाध्यक्ष अजय राय, हरियाणा के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा सवार थे। जब किसी से सीधे नजर मिलती तो दोनों इशारा कर उसे अपने पास बुलाते। उससे हाथ मिलाते, साथ में फोटो खिंचवाते और दो बात भी करते। इसके बाद उसे अपना कार्ड देकर विदा करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एएमयू के गेट पर कुछ छात्रों से मिले

रोड शो के दौरान राहुल-प्रियंका का काफिला एएमयू के सेंचुरी गेट के सामने से गुजरा। हालांकि इसे लेकर कुछ घंटे पहले काले झंडे दिखाने की चर्चा आई थी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। छात्र नेता आरिफ त्यागी की अगुवाई में खड़ी छात्रों की भीड़ ने नारेबाजी कर स्वागत किया। आरिफ ने माइक से राहुल-प्रियंका को रोकने का इशारा किया। अनुरोध किया कि वे उनके परिवार की एक तस्वीर भेंट करना चाहते हैं। इस पर उन्होंने आरिफ को अपने पास बुलाकर तस्वीर ली और आरिफ से माहौल पर बात की। कहा कि सब कैसा चल रहा है। आप क्या करते हैं। इसके बाद फिर आगे चल पड़े। 

राहुल जी हमें देश को बचाना है, हम साथ हैं 
यात्रा के दौरान जमालपुर इलाके के ही शिक्षित नौजवान मो.आजम ने चिल्लाकर कहा कि राहुल जी आपसे बात करना चाहते हैं। इस पर राहुल ने उसे अपने पास बुलाया और पूछा क्या कहना है। आजम ने कहा कि हमें देश को मौजूदा हालात से बचाना है। हम आपके साथ हैं। राहुल ने आजम की पीठ ठोंकी और आगे बढ़ने का संदेश दिया।

डेढ़ घंटे का टाइम लाइन

  • 9:30 बजे शहर की सीमा में प्रवेश
  • 9:45 बजे जमालपुर पुल से रोड शो
  • 10:46 बजे शमशाद तिराहा पर पहुंचे
  • 5:30 मिनट का प्रियंका का संबोधन
  • 18 मिनट का राहुल का है संबोधन
  • 11:13 बजे रोड शो समाप्त, रवाना


ये मुद्दे विशेष तौर पर उछाले

  • रोजगार पर सरकार किस तरह युवाओं को भ्रमित कर रही है।
  • गन्ना किसानों को उनके मूल्य के प्रति किस तरह लड़ना पड़ रहा।
  • जाति आंकड़ों के आधार पर लोगों के साथ हो रहे भेदभाव को बताया।
  • गरीबों की जेब काटकर अमीरों के कर्जे किस तरह माफ हो रहे।
  • भर्ती परीक्षा संबंधी पेपर लीक कराकर कैसे अरमान तोड़े जा रहे।
  • अग्निपथ योजना लाकर शहीदों का दर्जा छीनना अन्याय समान है।
  • जीएसटी नोटबंदी से छोटे व्यापारियों को कैसे प्रताड़ित किया है।
  • महंगाई को लेकर आम आदमी किस तरह से परेशान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed