फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ward reservation will be finalized today

नगर निकाय चुनाव : वार्ड आरक्षण पर रात तक मंथन, आज लगेगी अंतिम मुहर

Thu, 03 Nov 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ward reservation will be finalized today
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। आरक्षण का प्रस्ताव भी देर रात तक तैयार किया जा रहा था। इसे अंतिम रूप देकर शुक्रवार को शासन को भेजा जाएगा। प्रस्तावित आरक्षण में नगर निगम में 90 में से 35 वार्ड अभी तक आरक्षित प्रस्तावित किए गए हैं। इसी तरह अतरौली को छोड़कर अन्य सभी निकायों का आरक्षण तैयार कर लिया गया है। जिस पर देर रात तक मंथन जारी था। नगर निगम छोड़कर बाकी सभी निकायों के प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियां हैं। हालांकि देर रात तक उन्हें मंथन के बाद संशोधित करने का काम जारी था। सभी में सबसे बड़ी गलती महिलाओं के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू न करने पर है।
विज्ञापन

जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका व 16 नगर पंचायतों सहित कुल 19 नगरीय निकाय हैं। इनमें कुल 338 वार्ड हैं। इनमें नगर निगम में 90 वार्ड, अतरौली व खैर नगर पालिका में 25-25 वार्ड हैं। नगर पंचायत छर्रा में 15, बेसवा में 10, इगलास में 11, जट्टारी में 13, कौड़ियागंज में 11, जलाली में 13, पिलखना में 10, विजयगढ़ में 10, हरदुआगंज में 11, चंडौस में 11, पिसावा में 12, गभाना में 15, मडराक में 15, बरौली में 14, टप्पल में 13 व जवां सिकंदरपुर में 14 वार्ड हैं। इन सभी का आरक्षण प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। हालांकि देर रात समाचार लिखे जाने तक अतरौली छोड़कर सभी का प्रस्ताव तैयार हो गया था। मगर सभी के प्रस्ताव में महिला आरक्षण को छोड़ा गया है। कुछ में मानक व एक रूपता का ध्यान नहीं रखा गया है। इसी पर देर रात तक संशोधन व बदलाव का काम जारी था। हालांकि शुक्रवार को हर हाल यह प्रस्तावित आरक्षण भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये है मानक
मानक के अनुसार आरक्षण चक्रानुक्रम व 2011 की आबादी के आधार पर किया जा रहा है। इसमें पहले अनुसूचित जनजाति एसटी, अनुसूचित जाति एससी, अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी की महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए जा रहे हैं। इसके बाद पुरुष के लिए वार्ड आरक्षित हो रहे हैं। बाकी को सामान्य रखा जा रहा है। इसमें आबादी के 21 प्रतिशत पर एससी, 20 पर ओबीसी व 33 पर महिलाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में ये आरक्षण किया गया प्रस्तावित
अलीगढ़। नगर निगम में 90 में से कुल 35 वार्ड आरक्षित व 55 वार्ड अनारक्षित रहने का प्रस्ताव दिया गया है। अनारक्षित 55 में से 18 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं आरक्षित में 15 एससी व 20 ओबीसी के लिए तय कि गए हैं। सूत्रों के अनुसार 15 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे। इनमें पांच पर महिलाओं के, पिछड़ा वर्ग के 20 वार्ड आरक्षित होंगे, इनमें 7 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
ये है अभी तक संभावित
नगर निकाय एससी बीसी जनरल कुल
छर्रा 1 4 10 15
जट्टारी 3 3 7 13
जवां 3 3 8 14
विजयगढ़ 2 3 5 10
कौड़ियागंज 1 3 7 11
बरौली 2 3 9 14
हरदुआगंज 2 2 7 11
चंडौस 2 2 7 11
टप्पल 3 3 7 13
मडराक 3 3 9 15
इगलास 2 4 9 15
जलाली 3 3 7 13
गभाना 3 3 9 15
पिसावा 3 3 6 12
पिलखना 1 2 7 10
बेसवां 1 2 7 10
खैर 5 6 14 25
अतरौली -- -- -- --
नोट:-ये अभी अनुमानित/संभावित है, इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed