{"_id":"6923023e6f07180b6007ab86","slug":"wanted-father-and-son-arrested-with-pistols-and-cartridges-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तमंचे-कारतूस सहित दबोचे गए वांछित पिता-पुत्र, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तमंचे-कारतूस सहित दबोचे गए वांछित पिता-पुत्र, भेजा गया जेल
Sun, 23 Nov 2025 06:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Nov 2025 06:17 PM IST
सार
टप्पल पुलिस ने दीन मोहम्मद और उसके बेटे अरमान को पकड़ा है। दोनों आरोपी पहले से दर्ज रिपोर्ट में वांछित थे। अरमान के पास से एक तमंचा और कारतूस मिला।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी पिता और पुत्र
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ की टप्पल पुलिस ने वांछित पिता-पुत्र कृपालपुर अंडरपास के पास से पकड़ा है। उनके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
टप्पल थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि 23 नवंबर की सुबह करीब 10:10 बजे कृपालपुर अंडरपास के पास से दीन मोहम्मद (52) और उसके बेटे अरमान (19 ) निवासी ग्राम गज्जूगढ़ी थाना टप्पल को पकड़ा गया। दोनों आरोपी थाना टप्पल में पहले से दर्ज रिपोर्ट में वांछित थे। अरमान के पास से एक तमंचा 315 बोर और कारतूस मिला। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन