फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   walls of Indira Market in Aligarh dilapidated

Aligarh: इंदिरा मार्केट की दीवारें हुईं जर्जर, ऊपरी हिस्से की बाउंड्री गिरने के कगार पर, हादसे का डर

Fri, 21 Nov 2025 02:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 02:12 PM IST
सार

इंदिरा मार्केट का ऊपरी हिस्सा गिरासू है। ऊपर की दीवार पर पीपल का वृक्ष बड़ा हो गया है। ज्यादा वजन होने से कभी भी दीवार गिर सकती है।

विज्ञापन
walls of Indira Market in Aligarh dilapidated
जर्जर छजली और छत की दीवार पर उगा पीपल का पेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के रेलवे रोड स्थित इंदिरा मार्केट की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है। मार्केट के ऊपरी हिस्से पर बाउंड्री गिरने की स्थिति में है। बाजार में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन


व्यापारियों ने भी कई बार नगर निगम एवं आवास-विकास परिषद को भी सूचित किया, लेकिन कोई भी विभागों ध्यान नहीं दे रहा। मार्केट में शौचालय भी खराब पड़े हैं। सफाई कर्मचारी भी नही हैं। इस कारण मार्केट में गंदगी पड़ी रहती है। व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों को भी कई बार अवगत करा दिया गया है। नगर निगम का कोई भी अधिकारी मार्केट की स्थिति को देखने तक नही आया है। मार्केट में पानी की भी कोई व्यवस्था नही है एक हैंडपंप लगा हुआ है, वहभी खराब पड़ा है।

विज्ञापन

मार्केट का ऊपरी हिस्सा गिरासू है। ऊपर की दीवार पर पीपल का वृक्ष बड़ा हो गया है। ज्यादा वजन होने से कभी भी दीवार गिर सकती है।- मनीष अग्रवाल, व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट में शौचालय का इतना बुरा हाल है कि उसमें खड़े भी नहीं हो सकते हैैं। सफाई कर्मचारी की तैनाती होनी चाहिए, जिससे वह सफाई रखे।- हरपाल कश्यप, व्यापारी

मार्केट की बिल्डिंग पुरानी होने के कारण दीवारों में दरारें आ गई हैं, पानी भी टपकता रहता है, छजली भी जर्जर हो चुकी है और कभी भी गिर जाती है।-सुरेश, व्यापारी रेलवे रोड
रेलवे रोड स्थित इंदिरा मार्केट की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है। मैंने अपने स्तर से पूर्व में कई बार नगर निगम एवं आवास-विकास परिषद को भी सूचित कर दिया, लेकिन किसी भी विभाग का इस तरफ ध्यान नहीं है।- अंशु अग्रवाल, पार्षद वार्ड नं 10 रेलवे रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed