फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wall paintings will shine with heroic legends

वीर गाथाओं से चमकेंगी दीवारें

Sat, 22 Jul 2017 01:31 AM IST
इकराम वारिस
इकराम वारिस Updated Sat, 22 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wall paintings will shine with heroic legends
डा. महेश चन्द्र वार्ष्णेय - फोटो : Amar Ujala
एसवी कॉलेज की दीवारें अब वीर गाथाओं से चमकेंगी। इन दीवारों पर 1857 से 1947 तक के एतिहासिक पलों को सहेजने की तैयारी चल रही है। 25 मीटर लंबी दीवार पर चित्रकारी का नमूना देखने को मिलेगा। इस योजना में 25 हजार रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसके लिए प्राचार्य ने चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष से प्रस्ताव देने को कहा है।
विज्ञापन


पहले चरण में साइकिल स्टैंड (सामान्य कार्यालय) की 25 मीटर लंबी दीवार जलिया वाला बाग, रानी लक्ष्मी बाई, दांडी यात्रा, वीर सपूत के साथ लालकिले पर शान से लहराते तिरंगे के चित्र से चमकेगी, जबकि लाइब्रेरी की दीवार पर मां सरस्वती का विशालकाय चित्र बनेगा।
विज्ञापन


चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र वार्ष्णेय का कहना है कि यह उनका प्रस्ताव है, जिससे प्राचार्य को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि चित्रकारी का मकसद नैक की तैयारियों के संदर्भ में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन, भारतीय धरोहर और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कॉलेज की सभी दीवारों पर एतिहासिक, सांस्कृतिक चित्र बनाए जाएंगे। यह चित्र कोई बाहरी चित्रकार नहीं, बल्कि स्टूडेंट बनाएंगे। प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू ने बताया कि चित्रकला विभागाध्यक्ष से प्रस्ताव मांगा है, जिसे प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed