{"_id":"5ed2bd638ebc3e90393c1773","slug":"waiting-for-the-guide-line-of-unlak-phase-hope-of-relief-city-office-news-ali2349421100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलाक फेज की गाइड लाइन का इंतजार, राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलाक फेज की गाइड लाइन का इंतजार, राहत की उम्मीद
विज्ञापन
31 मई तक लाकडाउन 4 खत्म होने के बाद अब अनलॉक फेज की तैयारी है। हालांकि अभी भी प्रदेश सरकार के स्तर से गाइड लाइंस का इंतजार किया जा रहा है। इसके बावजूद अब तक मिले संकेतों के अनुसार इस फेज में अधिकांश लॉकडाउन की व्यवस्थाएं जारी रहेंगी। सबसे ज्यादा जोर हास्पिटलों की व्यवस्थाएं सुधारने, प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग पर रहेगा।
लाकडाउन चार 31 मई को खत्म हो रहा है। केंद्र सरकार ने इसके बाद अनलाक फेज के संकेत दिये हैं। इस फेेज में व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश सरकार के स्तर से गाइड लाइन जारी होनी है। लेकिन गत दिवस हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कांफ्रें सिंग से मिले संकेतों के अनुसार इस फेज में एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटरों में व्यवस्थाएं सुधारने, यहां मरीजों के खानपान, सफाई, डाक्टरों की समुचित विजिट समेत अन्य व्यवस्थाओं पर जोर रहेगा तो बड़ी संख्या में विभिन्न प्रदेशों से लौटे प्रवासी श्रमिकों के पुनर्वास, स्किल मैपिंग व उसके बाद उनकी कार्य कुशलता के आधार पर रोजगार के प्रबंधन की भी प्रभावी कोशिशें होंगी।
यही नहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा बढ़ाने के लिये सिटी बस, रोडवेज बसों के संचालन एवं ट्रेन आदि की सुविधा भी दोबारा से शुरू हो जाएगी। सभी को खाना उपलब्ध कराने के लिये कम्युनिटी किचिन की व्यवस्था होगी तो सभी श्रमिकों एवं गरीबों के राशन कार्ड बनवाकर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संदिग्ध कोविड मरीजों की पहचान के लिए जिले के सभी लोगों की स्क्रीनिंग का अभियान 15 दिन तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर स्क्त्रस्ीनिंग करेंगी। हाई रिस्क मरीज यथा बीपी, अस्थमा व शुगर के मरीजों को चिन्हित कर उनका विशेष ध्यान रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनका कोविड परीक्षण भी कराया जाएगा। फिलहाल शासन की गाइड लाइनों का इंतजार किया जा रहा है।