फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waiting for ministries, BJP eager to welcome

अलीगढ़ ः मंत्रालयों का इंतजार, स्वागत को भाजपाई बेकरार

Sun, 27 Mar 2022 12:15 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Waiting for ministries, BJP eager to welcome
राज्यमंत्री बनने पर अनूप प्रधान का स्वागत करते एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : Rupesh
प्रदेश सरकार में जिले के दो-दो विधायकों को मंत्रालय मिलने पर भाजपाई बेहद उत्साहित हैं। दोनों के अलीगढ़ आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत की तैयारी चल रही है। इस बात को लेकर भी बेसब्री से इंतजार चल रहा है कि आखिर जिले के मंत्रियों को किस मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलेगी। शनिवार को दोनों ही मंत्री लखनऊ में ही मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अलग-अलग नेताओं से मिलना जुलना और बधाइयों का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन




नई सरकार के गठन में जिले के अतरौली विधायक संदीप सिंह को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व खैर विधायक अनूप प्रधान को राज्य मंत्री बनाया गया है। हालांकि, अभी विभागों का बंटवारा होना बाकी है। मगर इसे लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इधर, शनिवार को संदीप सिंह व अनूप प्रधान लखनऊ में ही मौजूद रहे। दोनों अलग अलग नेताओं से मिलने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन




इस दौरान बधाइयों का क्रम भी जारी रहा। अनूप प्रधान ने जहां पार्टी शीर्ष नेतृत्व के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में शामिल कराने पर आभार जताया। इस दौरान एमएलसी मानवेंद्र सिंह के आवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, चंद्रमणि कौशिक, मनोज गौतम, नागेंद्र सिंह आदि ने राज्य मंत्री अनूप का स्वागत किया। इसी तरह संदीप सिंह के आवास पर अलीगढ़ के तमाम नेताओं ने पहुंचकर बधाई दी और संदीप ने भी कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगले जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाएं शुरू
भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह चूंकि अब एमएलसी निर्वाचित हो गए हैं। इसलिए संगठन स्तर पर जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव के संकेत हैं। सरकार गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मंत्री बन गए हैं तो प्रदेश स्तर पर भी यह बदलाव होगा। ऐसे में जिला स्तर पर भी नए जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई दावेदारों ने अपने अपने स्तर पर पैरोकारी भी शुरू कर दी है। अभी हालांकि यह तय नहीं है कि नया जिलाध्यक्ष किस तरह चयनित किया जाएगा। मगर प्रमुख दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed