फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voting will be held tomorrow

पंचायत चुनावः कल होगा मतदान, आज पोलिंग पार्टियों की रवानगी

Fri, 11 Jun 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held tomorrow
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उप चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशियों के लिए मतदान कल होगा। आज शाम तक सभी 155 बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी सहित तीन मतदान कार्मिकों को लगाया गया है। वहीं, 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच जोनल व पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस स्तर से थाना पुलिस और लाइन से कर्मियों को लगाया गया है। पीएसी को रिजर्व में रखा गया है। एक प्रधान, दो बीडीसी एवं 431 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होना है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि उप चुनाव की प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत सदस्यों के 4231 पदों के लिए 4827 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। सोमवार को इनमें से 66 ने नाम वापस ले लिया। वहीं, नामांकन में गलतियों की वजह से 301 पर्चे निरस्त हुए। अब 3714 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। मात्र 431 प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला रह गया है। कुल 155 बूथ बनाए गए हैं। इन पर 12 जून को मतदान होगा। आज शाम को पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो जाएगी। जिले में कुल 867 ग्राम पंचायत में से 459 प्रधानों ने ग्राम पंचायत सदस्य का कोरम पूरा होने के चलते शपथ ग्रहण कर ली है। मगर, 408 प्रधानों को अभी भी कोरम पूरा होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। एक प्रधान, दो बीडीसी एवं 431 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed