{"_id":"67404bba80d9dca23805c396","slug":"voting-was-less-in-khair-compared-to-last-election-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khair By Election: पिछले चुनाव से 14 फीसदी कम हुआ मतदान, 1,86,740 ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khair By Election: पिछले चुनाव से 14 फीसदी कम हुआ मतदान, 1,86,740 ने डाले वोट
Fri, 22 Nov 2024 02:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:45 PM IST
सार
खैर विधानसभा क्षेत्र में 2022 में हुए चुनाव में मतदान का प्रतिशत 60.10 दर्ज हुआ था। इसी तरह वर्ष 2017 में यहां 61.81 मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ था। इस बार 2024 के उपचुनाव में 46.36 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
खैर में मतदान करतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की खैर विधानसभा में 20 नवंबर को हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने मतदान करने में खास रुचि नहीं दिखाई। सिर्फ 1,86,740 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो कुल मतदाताओं की संख्या का महज 46.36 फीसदी ही है। यह पिछले चुनाव से करीब 14 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
खैर विधानसभा क्षेत्र में 2022 में हुए चुनाव में मतदान का प्रतिशत 60.10 दर्ज हुआ था। इसी तरह वर्ष 2017 में यहां 61.81 मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ था। खैर विधानसभा चुनाव में कुल 4,02,819 लाख मतदाताओं में से कुल 1,86,740 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें कुल 2,15,074 पुरुष मतदाताओं में से 1,02,321 ने मतदान किया। जबकि 1,87,664 महिला मतदाताओं में 84, 407 व 22 थर्ड जेंडर में से 12 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
इसी तरह खैर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के मामले में पुरुषों ने इस बार महिलाओं को पीछे छोड़ा है। इनमें 54.55 फीसदी पुरुषों ने मतदान कर महिलाओं को पीछे छोड़ा है। जबकि महिलाएं 46.36 फीसदी मतदान कर पुरुषों से पीछे रहीं।
विज्ञापन