फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voters will choose village government today amid fears of Corona

कोरोना के डर के बीच मतदाता आज चुनेंगे गांव की सरकार

Thu, 29 Apr 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Voters will choose village government today amid fears of Corona
छठवें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में आज बृहस्पतिवार को जिले के 2969 मतदान स्थलों पर 15858 प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कुल 15 प्रकार के पहचान संबंधी दस्तावेजों को मतदान के लिए मान्य किया गया है। बिना मास्क लगाए मतदाता वोट नहीं डाल पाएंगे। मतदान केंद्रों पर दो गज की दूरी के हिसाब से कतार लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय से आदेश हुआ है कि अगर कोई कोरोना संक्रमित या संदिग्ध वोट डालने आता है तो उसको मतदान के आखिरी घंटे (चार से पांच बजे) में वोट डलवाया जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां की गई हैं। जिले में 876 ग्राम प्रधान, 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 47 जिला पंचायत सदस्य व 10973 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होना है।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला जारी रहा। सभी 12 ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। कुल 12300 मतदान कार्मिक मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। रवानगी से पहले कार्मिकों को मतदान संबंधी सामग्री का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कोरोना के चलते मास्क और सैनिटाइजर, ग्लब्स भी दिए गए हैं। दो कंपनी पीएसी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनात की गई हैं। पोलिंग पार्टियों को रवानगी से पहले सख्त हिदायत दी गई कि वह किसी प्रकार के लोभ-लालच में न आएं।
प्रत्याशियों की ओर से दिए जाने वाले खाने-पाने की सामग्री को स्वीकार न करें। प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं का ही लाभ उठाएं। इधर, कोरोना को लेकर तमाम गाइडलाइन जारी की गई। इसके बाद भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाया।

इन ब्लॉक कार्यालयों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
- लोधा ब्लाक के स्वामी विवेकानंद टेक्नोलॉजी कालेज, लोधा
- बिजौली ब्लाक के बिहारीलाल भारती महाविद्यालय, पालीमुकीमपुर
- टप्पल ब्लाक के जमुना खंड इंटर कॉलेज, टप्पल
- गंगीरी ब्लाक के रघुनंदन इंटर कॉलेज, छर्रा
- खैर ब्लाक के राजकीय महाविद्यालय, खैर
- धनीपुर ब्लाक के कृषि उत्पादन मंडी परिसर
- अतरौली ब्लाक के वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय
- अकराबाद ब्लाक के हबीब खां इंटर कॉलेज, अकराबाद
- जवां ब्लाक के विकास खंड कार्यालय, जवां
- गोंडा ब्लाक के लगसमा इंटर कॉलेज, गोड़ा
- इगलास ब्लाक के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज, इगलास
- चंडौस ब्लाक के गांधी इंटर कॉलेज, चंडौस
यह रहेगी पुलिस की व्यवस्था
पुलिस उपाधीक्षक-12, थाना प्रभारी-25, निरीक्षक-66, उप निरीक्षक-512, मुख्य आरक्षी/आरक्षी-2865, महिला आरक्षी-195, रि. आरक्षी-293, होमगार्ड-4103, पीआरडी -25।
मतदाताओं की ब्लाकवार सूची
ब्लाक मतदाता
लोधा 145874
बिजौली 148349
टप्पल 143944
गोंडा 144694
गंगीरी 212293
खैर 149627
इगलास 137478
धनीपुर 144366
अतरौली 166032
चंडौस 130788
अकराबाद 128639
जवां 154376
कुल योग 1806460
जिले पर एक नजर
कुल न्याय पंचायतों की संख्या 122
कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 867
कुल ग्राम पंचायतों के वार्डों की संख्या 10973
जिला पंचायत के वार्डों की संख्या 47
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 1156
कुल मतदान केंद्र 1392
कुल मतदेय स्थल 2969
ये मतदान कर्मी लगाए गए
पीठासीन अधिकारी 2970
पीठासीन अधिकारी प्रथम 2970
पीठासीन अधिकारी द्वितीय 2970
पीठासीन अधिकारी चतुर्थ 2970
एआरओ क्षेत्र पंचायत 63
एआरओ ग्राम पंचायत 122
एआरओ जिला पंचायत 08
सेक्टर मजिस्ट्रेट 203
जोनल मजिस्ट्रेट 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed