फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voters will be able to come to the polling station by their own vehicle: DM

मतदाता अपने वाहन से मतदान केंद्र तक आ सकेंगे : डीएम

Thu, 11 May 2023 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Voters will be able to come to the polling station by their own vehicle: DM
धनीपुर मंडी में निरीक्षण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम वित्त मीनू र - फोटो : samvad
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जिले के मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मतदाता अपने वाहनों के द्वारा मतदान करने जा सकते है, परंतु 200 मीटर की परिधि में प्रवेश वर्जित है। इससे पहले ही वाहन खड़ा करना होगा। यदि कोई व्यक्ति बार-बार वाहन से मतदान केंद्र पर आता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी के द्वारा मतदेय स्थल की दीवारों पर कोई प्रचार सामग्री चिपकाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




प्रत्याशी मतदान केंद्र के 200 मीटर परिधि के बाहर ही बस्ते लगा सकेंगे। इस परिधि के अंदर बस्ता लगा मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। मतदेय स्थल पर मोबाइल ले जाना वर्जित है। मतदान एजेंट भी मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं रहेंगे। मतदेय स्थल पूर्णयत: तंबाकू मुक्त होंगे। मतदान केंद्र में कोई भी धारदार शस्त्र, माचिस, लाइटर आदि लाना प्रतिबंधित है। जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नही है, वह किसी भी दशा में मतदान नही कर सकता। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन





प्रेक्षक से चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत

मतदान की पूर्व संध्या पर ही प्रेक्षक के पास शिकायतें पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वार्ड-39 से निर्दलीय प्रत्याशी योगेश प्रजापति ने नगर निगम चुनाव प्रेक्षक अंकुर लाठर से शिकायत की है। आरोप है कि वार्ड-39 से भाजपा प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है। उनके चुनाव में बैठ जाने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के साथ ही हिंसा की भी आशंका व्यक्त की है। प्रेक्षक ने संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर, वार्ड-50 से निर्दलीय प्रत्याशी अनुपम सक्सेना ने भी प्रेक्षक से शिकायत करते हुए दो वार्डों में फर्जी मतदान रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed