{"_id":"619fe1835e26af37a36a6c9e","slug":"voter-awareness-campaign-city-office-news-ali279056282","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली निकालते शिक्षक व छात्र।
- फोटो : CITY OFFICE
जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत बृहस्पतिवार को रतन प्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कजरौठ, रघुनंदन इंटर कॉलेज छर्रा, शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास एवं अन्य विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट एवं विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक व रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि रतन प्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज में रंगोली, नुक्कड नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। एनसीसी कैडेट द्वारा एटा चुंगी चौराहे तक रैली निकालकर जनसंपर्क किया गया। प्रतियोगिताओं में लगभग 100 छात्राओं एवं 15 अध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार, एनसीसी अफसर राकेश कुमार, व्यायाम शिक्षक दिग्विजय सिंह, डा. संजीव कुमार, प्रेम कृष्ण भारद्वाज, योगेश कुमार सिंह, संतोष कुमार पाठक, कैलाश चंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कजरौठ, इगलास की छात्राओं ने ग्राम कजरौठ के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। उन्होंने बूथ पर जाकर महिला वोटरों को मेहंदी लगा कर वोट डालने के लिए प्रेरित किया। बूथ पर ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को मतदान का महत्व समझाया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू बाला, सरिता शर्मा, लीना कटारा, शिप्रा सिंह, मेघा चौधरी, प्रियंका वर्मा, अपर्णा मिश्रा, एवं वैशाली उपस्थित रहीं।